पढ़ें मोगली और टार्जन की सच्ची कहानी

0
899

आप जानते ही होंगे कि “द जंगल बुक” फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इस फिल्म में एक ऐसे बच्चे की स्टोरी है जो अपने जीवन के लिए संघर्ष करता है और इस कार्य में उसकी मदद जंगल के जानवर करते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे लोगों के बारे में जो जंगल में जानवरों के साथ ही पले-बढ़े हैं। इन लोगों को जानवरों ने अपने साथ पाला है।

1- वोल्फ गर्ल्स, भारत-

kamla-amla_1461174183Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

घटना 1920 की है जब  भारत के मिदनापुर में अमला (8 वर्ष) और कमला (18 महीने) नाम की दो लड़कियां भेड़ियों की मांद में चली गई थीं। इन लड़कियों की खोज जल सिंह नाम के एक व्यक्ति ने की थी। असल में उस समय यह अफवाह उस इलाके में फैली थी कि जंगल में भेड़ियों के साथ भूत भी रहते हैं। जल सिंह इस बात की सच्चाई पता करने के लिए मांद में पहुंचा, जहां उसने देखा कि पांच भेड़ियों के साथ वहां दो लड़कियां भी हैं। जल सिंह ने उन लड़कियों को वहां से लाकर अनाथालय भेज दिया। ये लड़कियां कुछ सही से नहीं बोल पाती थीं और भेड़ियों की तरह ही चलने के लिए अपने दोनों हाथ और पैरों का प्रयोग करती थीं। ये रात में साफ़ देख सकती थीं और अधिकतर अंधेरे में रहती थीं। अमला की मौत 1 साल बाद हो गई और कमला की मौत 9 साल बाद हुई।

2- टार्जन, युगांडा-

mogli2_1461174593Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

इस व्यक्ति को रियल लाइफ टार्जन कहा जाता था। इसका नाम जॉन सेबुन्या था। 1988 में जॉन के पिता द्वारा उसकी मां का क़त्ल कर दिया गया था। इसके बाद जॉन जंगल में भाग गया। जंगल के वेरवेट बंदरों ने उसको भुखमरी से बचाया। स्वीट पोटैटो और नट्स जैसी चीजें बन्दर जॉन को खाने के लिए देते थे। जॉन ने जंगल में पेड़ों पर चढ़ना और बंदरों की ही तरह खाना ढूंढ़ना, झाड़ियों में रहना सीखा। बाद में जॉन को मॉली और पॉल नामक कपल ने अडॉप्ट कर लिया और 1999 में जॉन की लाइफ पर डॉक्युमेंट्री फिल्म का निर्माण भी किया गया।

3- डॉग ब्वॉय, रूस-

mogli4_1461174601Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

इवान मिशूकोव नाम का यह बच्चा अपने मां-बाप की शराब की आदत से परेशान होकर 1996 में मास्को स्थित अपने घर से भाग गया था। इस बच्चे ने सड़क पर रहना शुरू कर दिया और इसने कुत्तों से दोस्ती कर ली। यह बच्चा सड़कों पर कुत्तों के साथ ही घूम कर खाना मांगता था। इवान नाम के इस बालक को यदि कोई परेशान करता तो कुत्ते उस पर हमला कर देते थे। 2 साल तक यह बच्चा कुत्तों के साथ रहा। बाद में पुलिस ने उसको “चाइल्ड होम” में भेज दिया। वर्तमान में इवान रशियन आर्मी का मेंबर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here