शादी विवाह के समय कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। जिनके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होता है। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना का वायरल वीडियो यहां दिखा रहें हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। आज के दौर में जयमाला की रस्म में दुल्हन और दूल्हे को गोद में उठाना एक फैशन सा हो गया है। जिस विवाह का यह वीडियो है। उसमें भी कुछ ऐसा ही चल रहा था। जयमाला के दौरान दूल्हे पक्ष के लोगों ने दूल्हे को गोद में उठा लिया। इसी बीच एक युवक ने दुल्हन को अपनी गोद में उठा लिया। दोनों ने एक दूसरे के गले में जयमाला डाल दी। इसके बाद हंसी ठिठोली चल रही थी कीf एकाएक चटाक की आवाज आई। लोगों ने देखा तो वे हैरान रह गए। असल में दुल्हन ने उस युवक को थप्पड़ मारा था। जिसने जयमाला के समय उसको अपनी गोद में उठाया था। युवक तो थप्पड़ खा कर चला गया लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद खूब वायरल हो गया। आप भी देखे इस वायरल वीडियो को।
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है।
श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]
