ये हैं दुनिया के 5 बेहद खतरनाक ब्रिज

0
967

दुनिया में कुछ ब्रिज ऐसे भी हैं जो देखने में काफी डरावने और असुरक्षित लगते हैं। इन्हें अगर दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिज कहा जाए तो गलत नहीं होगा, लेकिन इसके बाद भी लोग इनका उपयोग करते हैं। यहां हम आपको दुनिया के ऐसे ही 5 खतरनाक पुलों के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।

एशिमा ओहाशी, जापान

bridge3_1460002512Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

यह ब्रिज जापान में है। देखने में यह ब्रिज काफी खतरनाक है और इस पर गाड़ी चलाने में भी काफी असुरक्षित महसूस होता है। साकाइमिनाटो और मात्सू शहर को एक दूसरे से जोड़ने वाला यह ब्रिज नाकाउमी लेक के ऊपर बना है। यह ब्रिज देखने में खतरनाक इसलिए लगता है क्योंकि इसे सीधे खड़े आकार में बनाया गया है। इसे ऐसा इसलिए बनाया गया है ताकि इस झील के नीचे से जाने वाली शिप्स आसानी से आ-जा सकें। यह ब्रिज दो लेन वाला है। इसकी लम्बाई 1.7 किमी है और चौड़ाई 11.4 मीटर है। साल 1997 में यह ब्रिज बना था, लेकिन 2004 में इसे आम लोगों के लिए खोला गया। इस ब्रिज पर कार चलाने के लिए 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा तय की गई है।

कुआनडिंस्की ब्रिज, रूस

kuImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

यह ब्रिज रूस की विटिम नदी पर बना है, लेकिन जो चीज़ इसे डरावना बनाती है वह है इसकी दोनों और रेलिंग का ना होना। इस वजह से जब तक लोग इस ब्रिज के ऊपर होते हैं उन्हें अपनी जान का जोखिम बना रहता है। इस ब्रिज की लंबाई 570 मीटर है। कई जगहों पर इस ब्रिज की चौड़ाई केवल 2 मीटर(6.5 फीट) ही रह जाती है। यह रास्ता काफी खतरनाक है, लेकिन मजबूरी की वजह से लोगों को इसके ऊपर से गुजरना पड़ता है। बहुत बार लोग इस ब्रिज की मरम्मत खुद ही करते हैं। यहां एक मामूली सी लगने वाली गलती भी जान जाने का कारण बन सकती है।

लैंगकावी स्काई ब्रिज, मलेशिया

bridge-1_1460437946Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

यह ब्रिज मलेशिया में है। इसे काफी डरावना ब्रिज माना जाता है। इस ब्रिज की लंबाई 410 फीट है। यहां से अंडमान सी और लैंगकावी आइलैंड का नज़ारा 360 डिग्री के कोण में नज़र आता है। इस ब्रिज को 2005 में लोगों के लिए खोला गया था, लेकिन इस ब्रिज पर गाड़ियां नहीं चलती। यह केवल पैदल आने-जाने वालों के लिए ही है। यह ब्रिज मैट सिंकैंग पहाड़ पर बना है और यह सिर्फ 6 फीट चौड़ा है।

सस्पेंशन क्लास ब्रिज, चीन

dangerous-bridge19_145922Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

यह ब्रिज चीन के हुनान प्रोविन्स में बना है। इसका निर्माण सितंबर 2015 में हुआ था। इसकी ऊंचाई 590 फीट और लंबाई 984 फीट है। इस ब्रिज पर चलते हुए ऐसा लगता है कि जैसे आप घाटी के ऊपर तैर रहे हों।

ग्लास स्काइवाक, चीन

dangerous-bridge1_1459228Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

यह ब्रिज चीन के तिआनमेन माउंटेन की दो चट्टानों को आपस में जोड़ता है। पिछले साल 3 दिसंबर के दिन इस ब्रिज का काम पूरा हुआ था। इस ब्रिज की लंबाई 1410 फीट और ऊंचाई 984 फीट है। इस ब्रिज को एक इज़राइली आर्किटेक्ट हैम डोन ने डिज़ाइन किया है। इस ब्रिज का निर्माण टूरिस्ट को भी ध्यान में रखकर किया गया है, लेकिन कमजोर दिल के लोगों का इस पर जाना सही नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here