तभी तो कहा जाता है… ‘संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे’

0
369

आजकल देश और विदेश में ब्रेकफास्ट में अंडा खाना लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसे खाने का सबका अपना-अपना तरीका और अपना-अपना फ्लेवर होता है। किसी को अंडा उबालकर खाना पसंद आता है, तो किसी को ऑमलेट के रूप में। कोई इसे करी के रूप में खाना पसंद करता है, तो कोई पोच्ड बनाकर। तरीका चाहे जो भी हो, संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे वाली कहावत सच साबित हो रही है। हो भी क्यों ना, वास्तव में अंडा अपने स्वास्थ्यवर्धक गुणों के कारण लोगों के बीच खासा लोकप्रिय जो है। केवल अमेरिकन एग बोर्ड की मानें तो हर साल प्रत्येक व्यक्ति सामान्यतया 255 अंडों का सेवन करता है।

egg1Image Source: http://lifestyleinindia.com/

हममें से ज्यादातर लोगों को ये तो पता होता है कि अंडा एक पौष्ट‍िक खाद्य है, लेकिन कम ही लोग ये जानते हैं कि इसे खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं। अंडा प्रोटीन और अमीनो एसिड का एक बहुत अच्छा सोर्स है। वैसे कुछ ही ऐसी चीजें होती हैं जिनमें संपूर्ण प्रोटीन होता है और अंडा उनमें से ही एक है। इसके अलावा इसमें सभी नौ जरूरी अमीनो एसिड्स भी पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। इसके अलावा ये विभिन्न प्रकार के विटामिन्स जैसे विटामिन A,B12,D और E से भी भरपूर होता है। अंडा फोलेट, सेलेनियम और दूसरे कई प्रकार के लवणों से भी युक्त होता है। फिर भी अंडों के बहुत से ऐसे फायदे होते हैं जिनसे सब अंजान होते हैं। आज हम आपको अंडों के ऐसे ही कुछ फायदे बताने जा रहे हैं जो आपको हैरत में डाल सकते हैं।

दिमागी ताकत-
ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर। विटामिन B12 और D से भरपूर अंडा दिमागी स्वास्थ्य के लिए एक वरदान माना जाता है। अंडे में Choline नामक एक तत्व पाया जाता है, जो मेटाबॉलिक पाथवेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और न्यूरोट्रांसमीटर की तरह काम करता है। इससे स्मरण शक्त‍ि भी बढ़ती है। वहीं, विटामिन बी-12 दिमाग को सही तरीके से काम करने में मदद करता है।

स्वस्थ वजन-
सुबह के समय नाश्ते में अंडे का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर का वजन बना रहता है। अंडे के सेवन से जहां ताकत मिलती है, वहीं पेट भी पूरा भरता है। आपको शायद पता न हो लेकिन अंडा खाकर वजन भी कम किया जा सकता है। अंडा काफी हैवी होता है और उसे खाने के बाद भूख कम हो जाती है।

आंखों की देखभाल-
खतरा काफी कम हो जाता है। साथ ही ये आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम भी करता है। इन तत्वों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स रेटीना को मजबूती देने का काम करता है।

egg2Image Source: http://img.sndimg.com/

अच्छा मूड-
विटामिन बी-12 से भरपूर अंडा जहां तनाव दूर करने में भी मददगार होता है, वहीं इसमें मौजूद lecithin मूड को नियंत्रित करने के लिए उत्तरदायी होता है। ऐसा माना जाता है कि अंडे का सेवन करने से डिप्रेशन भी नहीं होता है। कंफर्ट देने वाले खाद्य पदार्थों में से एक अंडा भी है।

बाल और नाखून बनेंगे मजबूत-
सभी को अच्छे से पता है कि बाल और नाखून प्रोटीन के बने होते हैं। ऐसे में अंडे में मौजूद हाई लेवल प्रोटीन इसे मजबूत और खूबसूरत बनाए रखने में काफी मदद करता है। बालों के विकास और उन्हें मुलायम बनाए रखने के लिए अंडा लगाना भी काफी अच्छा है।

गर्भावस्था-
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को हेल्दी फूड खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में गर्भ में पल रहे बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए मां को अंडा खाने की सलाह दी जाती है।

pregnantImage Source: http://www.samaylive.com/

कील-मुंहासे होंगे दूर-
अंडे के सफेद भाग का इस्तेमाल फेस मास्क के तौर पर भी किया जाता है। ऐसा करने से कील-मुंहासे जल्दी खत्म हो जाते हैं। साथ ही ये ढीली पड़ चुकी त्वचा में कसावट लाने का भी काम करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here