भारतीय अरबपतियों की स्टाइलिश पत्नियां

-

भले ही भारत एक विकासशील देश है, लेकिन यहां बड़े अरबपतियों और उद्योगपतियों की गिनती काफी ज्यादा है। अपने बिज़नेस के कारण यह अरबपति भले खुद कितने भी व्यस्त रहते हों, लेकिन इनकी पत्नियां काफी स्टाइलिश और मॉर्डन दिखती हैं। वह अपने स्टाइल और लुक्स के साथ कभी समझौता करना पसंद नहीं करतीं।

आज हम आपको भारत के टॉप-5 अरबपतियों की पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पेज-3 पार्टीज़ में अक्सर अपने पतियों के साथ दिखती हैं।

नताशा पूनावाला

नताशा-पूनावालाImage Source :http://cdn.glamcheck.com/bollywood/

नताशा, पूनावाला ग्रुप के मालिक सायरस एस पूनावाला की बहू हैं। वह अदार पूनावाला की पत्नी है। दोनों का एक बेटा भी है। सायरस एस पूनावाला, पूनावाला ग्रुप के 53 हज़ार करोड़ रुपये के मालिक हैं। नताशा ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। वह अपने लुक और फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। नताशा और अदार की मुलाकात एक दूसरे से लन्दन में हुई थी।

परमेश्वर गोदरेज

परमेश्वर-गोदरेजImage Source :http://www.gobollywood.com/

आदि गोदरेज, गोदरेज ग्रुप के 75 हज़ार करोड़ रुपये के मालिक हैं। गोदरेज का कारोबार सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि 25 देशों में भी फैला है। आदि गोदरेज की पत्नी परमेश्वर गोदरेज अपने लुक पर काफी ध्यान देती हैं। जिस समय दोनों के बच्चे छोटे थे, तब वह उन्हें लेकर हर साल नए देश की यात्रा पर घूमने ले जाते थे।

परमेश्वर बतौर फैशन डिजाइनर काम करती हैं। 1975 में आई फिल्म धर्मात्मा में उन्होंने हेमा मालिनी के कॉस्टयूम्स को डिजाइन किया था।

टीना अंबानी

टीना-अंबानीImage Source :http://static.ibnlive.in.com/pix/

भारत के प्रसिद्ध बिजनेसमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अम्बानी रिलायंस ADA ग्रुप की सभी तरह की सोशल एक्टिविटीज को आगे प्रमोट करने का काम करती हैं। टीना के नेतृत्व में रिलायंस ग्रुप का सिल्वर फाउंडेशन और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल है। शादी से पूर्व टीना बॉलीवुड की एक कामयाब अभिनेत्री रही, लेकिन अनिल अम्बानी से शादी के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया।

नीरजा बिड़ला

नीरजा-बिड़लाImage Source :http://media.santabanta.com/gal/event/

नीरजा भारत के बड़े उद्योगपति कुमार मंगलम की वाइफ हैं। साथ ही वह आदित्य बिड़ला ट्रस्ट की देखरेख भी करती हैं। वह इस ट्रस्ट की वाइस चेयरपर्सन हैं। दोनों के तीन बच्चे आर्यमन विक्रम, अद्वैतेषा और अनन्याश्री हैं। 22 साल की उम्र में कुमार की शादी नीरजा के साथ हुई थी। बाकी उद्योगपतियों की पत्नियों की तरह नीरजा भी पेज-3 पार्टीज में अक्सर दिखती हैं।

गायत्री जोशी

गायत्री-जोशीImage Source :http://datastore01.rediff.com/h1500-w1500/

विकास ओबरॉय को देश में रियल एस्टेट बिज़नेस का टायकून माना जाता है। उनके पास अरबों की संपत्ति है। विकास की पत्नी फेमिना मिस इंडिया कांटेस्ट की फाइनलिस्ट रही गायित्री जोशी हैं। गायत्री ने शाहरुख़ खान के साथ फिल्म स्वदेश में बतौर हीरोइन काम किया था। गायत्री अपने पति के बिज़नेस में पूरा-पूरा साथ देती हैं। पेज-3 पार्टीज में गायत्री अक्सर अपनी ख़ूबसूरती के लिए चर्चा में रहती हैं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments