भारत की कुछ अजब-गजब जगहें

0
435

संसार के कोने-कोने में ऐसी कई जगहें हैं जो बहुत ही अजब-गजब हैं। अगर आप यह सोचते हैं कि आपने भारत में बहुत कुछ देख लिया है और अब यहां देखने लायक कुछ नहीं बचा है तो आप जाने-अंजान कहीं कुछ बहुत बड़ा मिस कर रहे हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही स्थान लेकर आए हैं जिनके बारे में सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे और आपको यह लगने लगेगा कि अभी तक तो हमने भारत में कुछ देखा ही नहीं।

1. उड़ता पत्‍थर
क्या आपने कभी कोई ऐसा पत्थर देखा है जो किसी से भी ना उठाया जाए, पर किसी का नाम लेने पर उठ जाए। जी हां, पुणे से कुछ ही दूर शिवपुर नामक एक विचित्र कस्‍बा है जहां बाबा हजरत कमर अली की दरगाह है। कहा जाता है कि 800 साल पहले इस दरगाह में एक अखाड़ा हुआ करता था। जिसमें एक बार कुछ पहलवानों ने बाबा का मजाक उड़ाया, जिसके बाद संत ने खफा हो कर पहलवानों द्वारा उठाये जाने वाले एक 70 किलो के पत्थर पर मंत्र फूंक दिया। कहां जाता है कि तब से इस भारी पत्थर को कोई भी उठा नहीं सका, लेकिन जब कोई 11 उंगलियों से इस पत्थर को छू कर संत कमर अली का नाम पुकारता है तो पत्थर उठ जाता है।

Video Source: https://www.youtube.com

2. कंकालों की झील
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक ऐसी झील है जहां कंकाल मिलते हैं। रूपकुंड के नाम से जानी जाने वाली यह रहस्यमय झील इसी कारण सबसे बड़े आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। बताया जाता है कि अभी तक इसमें से 600 से ज्यादा कंकाल निकाले जा चुके हैं। इतना ही नहीं बताया तो यहां तक जाता है कि यह कंकाल नौवीं सदी के हैं। वैसे जब बर्फ पिघलती है तो इस झील का तल स्पष्ट दिखाई देने लगता है।

Video Source: https://www.youtube.com

3. चुंबकीय पहड़ियां
क्या आपने कभी किसी ऐसी पहाड़ी के बारे में सुना है जिसमें चुबकीय शक्ति हो। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी तो कोई भी पहाड़ी नहीं होती है पर ऐसा नहीं है। लद्दाख में एक ऐसी पहाड़ी है जिसमें चुंबकीय शक्ति है और यह पहाड़ी मैगनेटिक हिल के नाम से जानी जाती है। बताया जाता है कि यह पहाड़ी गाड़ियों को करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी ओर बिना इंजन चलाए खींच लेती है।

Video Source: https://www.youtube.com

4. जुड़वा बच्चों का शहर
आपने कभी कोई ऐसा शहर देखा है जहां आधे से ज्यादा बच्चे जुड़वा हों। आज हम आपको एक ऐसे ही शहर के बारे में बताने जा रहे हैं। केरल के एक छोटे से कस्बे कोदिन्ही और इलाहाबाद के पास उमरी में कुछ ऐसा ही है। कोदिन्ही की 2000 की आबादी में से एक जैसे जुड़वा बच्चों की 350 जोड़ियां हैं। जिसके कारण इस कस्बे को ट्विन्स टाउन भी कहा जाता है। वहीं उमरी की भी ऐसी ही कहानी है। इस गांव के कुल 900 लोगों की जनसंख्या में 60 से ज्यादा जुड़वा बच्चों की जोड़ियां हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=80BUB0MJXNY

Video Source: https://www.youtube.com

5. चूहों का मंदिर
राजस्थान में एक ऐसा मंदिर है जो चूहों के कारण जाना जाता है। करणी माता के नाम से मशहूर यह मंदिर बीकानेर से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जिसके अंदर 20,000 चूहे रहते हैं। यहां आने वाले भक्तों को इन्हीं चूहों का जूठा प्रशाद खाने को दिया जाता है। कहा जाता है कि ये चूहे करणी माता के परिवार के सदस्य हैं। इतना ही नहीं इन हजारों चूहों में 7 चूहे सफेद रंग के हैं, जिन्हें ‘काबा’ के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि यह 7 सफेद चूहे माता के पुत्र हैं।

Video Source: https://www.youtube.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here