कुछ सरल नुस्खे, जो आपको बीमारियों से रखते हैं दूर

-

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी को काम करने के बीच फुर्सत के पल मिलते ही नहीं हैं। सुबह होते ही सब काम पर निकल जाते हैं और देर रात तक काम से लौटते हैं। इन सभी के बीच धीरे-धीरे दिन कैसे बीत जाते हैं कुछ पता ही नहीं चल पाता। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे ही नहीं पाते हैं। अपने कैरियर और अपने भविष्य को सिक्योर करने के लिए अपने शरीर की ओर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि जब शरीर ठीक रहेगा तभी हम बेहतर काम कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स के बारे में बता रहे हैं जिनके जरिए आप खुद को फिट रख सकते हैं।

1 पानी- हर दिन तीन लीटर पानी बीमारियों को दूर रखता है, क्योंकि कहा जाता है कि हमारे शरीर का करीब 70 फीसदी हिस्सा पानी से बना हुआ है। ऐसे में तीन लीटर पानी का सेवन दिन में जरूर करना ही चाहिए।

2 नीबू – एक नीबू का सेवन करता है फैट से दूर। नीबू आपके शरीर से अतिरिक्त फैट को हटाने में मदद करता है।

3 दूध – रोजाना एक कप दूध हड्डियों की समस्याओं से आपको दूर रखता है। हड्डियों की समस्या को दूर करने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता पड़ती है और दूध में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

4 तरबूज – तरबूज हृदय गति को नियंत्रित करने में मदद करता है। तरबूज के सेवन से दिल की बीमारियों से दूर रहा जा सकता है।

5 तुलसी – कहा जाता है कि तुलसी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। तुलसी ही मात्र एक ऐसा पौधा है जो कैंसर की बीमारी से बचाता है।

3Image Source: https://upload.wikimedia.org/

6 सेब – सेब आपको हर तरह की बीमारियों से दूर रखता है। इससे शरीर के सभी पोषक तत्व मिलते हैं।

7 केला – केला शरीर को ताकत प्रदान करता है। साथ ही आपके शरीर को बलिष्ठ भी बनाता है। हर सुबह केले के सेवन से शरीर का वजन भी बढ़ता है।

2Image Source: http://static.parade.com/
vikas Arya
vikas Aryahttp://wahgazab.com
समाचार पत्र पंजाब केसरी में पत्रकार के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। कई वर्षो से पत्रकारिता जगत में सामाजिक कुरीतियों और देश दुनिया के मुख्य विषयों पर लेखों के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा हूं। अब मेरा प्रयास है कि मैं ऑनलाइन मीडिया पर भी अपने लेखों से लोगों में नई सोच और नई चेतना का संचार कर सकूं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments