विदाई पर रोने वाली यह दुल्हन आपको कर देगी लोटपोट, देखें वायरल वीडियो

0
1442

भारतीय संस्कृति में विवाह को उत्सव की मान्यता प्राप्त है। इस दौरान दो लोग ही नहीं बल्कि दो परिवार एक होते हैं। विवाह के बाद में लड़के और लड़की के जीवन में काफी परिवर्तन आते हैं। कल का लड़का एक पुरुष हो जाता है और चुलबुली लड़की एक गंभीर महिला। विवाह के बाद में लड़की को अपना घर छोड़कर दूसरे घर में जाना होता है और यह समय ही उसके लिए बहुत दर्द भरा होता है। जिस घर में वह पैदा हुई और अपने जीवन का एक लंबा समय गुजारा। अब उसको छोड़ने पर दर्द होना स्वाभाविक होता ही है। यही कारण है की विवाह के बाद विदाई की रस्म में दुल्हन और उसके घर वाले बहुत दुःखी देखें जाते हैं। वैसे तो हिंदू विवाह में बहुत सी रस्में होती हैं।

जिनको बहुत ख़ुशी से मनाया जाता है। लेकिन अंत में होने वाली विदाई रस्म एकमात्र ऐसी रस्म है। जो दुःखपूर्ण होती है। कई बार इस रस्म में दुल्हन या उसके घर वाले कुछ इस प्रकार से दुःखी होते देखें जाते हैं की यह रस्म एक दुःखपूर्ण रस्म से हास्यपद बनकर रह जाती है। वर्तमान में एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में विदाई रस्म दिखाई गई है। विदाई के समय रोती दुल्हन को जब आप देखेंगे तो हंस हंस कर लोटपोट हुए बिना नहीं रहेंगे। आइये देखिये इस वायरल वीडियो को।

Video source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here