जानें धन प्राप्ति के संकेतों के बारे में

-

आज भी हमारा समाज पुरानी अवधारणाओं को मानते हुये अपना काम कर रहा है। जिस प्रकार से काली बिल्ली का रास्ता काट जाना, जाते समय छींकना, पीछे से आवाज देना जैसी बातों को आज भी गलत माना जाता है। कुछ लोग इसे मनगढ़ंत बात और अंधविश्वास कह कर टाल जाते हैं, तो कुछ लोग इन बातों पर काफी भरोसा भी करते हैं। जैसे अक्सर देखा जाता है कि जब भी किसी व्यक्ति की हथेलमें खुजली होती है तो लोगों क यही मानना हता है कि कहीं से पैसा आने वाला है, पर क्या ऐसा होता है? इस बात क कोई ठोस प्रमाण तो नहीं है, लेकिन ऐसी कई बातें हमारे यहां हैं जिनके बारे में शकुन शास्त्र में भी देखने को मिला है।

शकुन शास्त्र के मुताबिक धन लाभ होने के बारे में हमें इसके संकेत पहले से ही मिलने लगते हैं। जिसे हम समझ नहीं पाते। आज हम यहां आपको बता रहे हैं धन प्राप्ति के उन्हीं संकेतों के बारे में जिससे आप अंजान हैं। जानें धन प्राप्ति के इन संकेतों को

1.शास्त्रों के अनुसार यदि आपके दाहिने हाथ की हथेली में खुजली लगातार हो रही है तो आपको समझ लेना चाहिये कि आपको कहीं ना कहीं से धन मिलने वाला है।

शास्त्रों-के-अनुसार-यदि-आपके-दाहिने-हाथ-की-हथेली-मेंImage Source :https://i.ytimg.com/vi/bJPjSn_1Mhs/

2. किसी व्यक्ति से लेनदेन करते समय आपके हाथ का पैसा छूटकर गिर जाता है तो ये आपके लिये शुभ होता है। ये भी धन प्राप्ति का संकेत देता है। इससे आपको लाभ होने की संभावनायें बढ़ जाती हैं।

3. यदि आप पैसे के लिये किसी काम से बाहर जा रहे हैं और सामने से पीले कपड़े पहने कोई सुंदर सी महिला नजर आ जाए तो आपके पास धन आने से कोई नहीं रोक सकता। ये आपके पास धन आने का शुभ संकेत देता है।

4. जो व्यक्ति सपने में अपने आपको गंजा देखता है उसे काफी धन प्राप्ति को योग बनता है।

जो-व्यक्ति-सपने-में-अपने-आपको-गंजा-देखता-हैImage Source :http://www.podstawy-forex.com.pl/

5. जो व्यक्ति सपने में संतरा या गेहूं देखता है उसके योग भी धन मिलने के बनने लगते हैं।

6. बाहर जाते समय जिस प्रकार से बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ माना जाता है, वहीं नेवले आपके लिये काफी शुभ फल देने वाले होते हैं। इसके रास्ते पर मिलने से या रास्ता काटने से आपको धन प्राप्ति का संकेत मिलता है।

7. सपने में यदि आप अपनी प्रेमिका से दूर होते दिख रहे हैं तो कहीं ना कहीं से यह धन लाभ के संकेत हैं।

8. सपने में यदि आप फल, फूल या इसके अलावा हरी भरी सब्जियों को खाते दिख रहे हैं तो यह भी धन प्राप्ति का अच्छा संकेत है।

9. यदि आप घर के पास या बाहर किसी कुत्ते को बारबार अपना सिर उस स्थान पर रगड़ते देख रहे हैं तो उस स्थान पर धन गड़े होने की संभावना होती है।

10. सपने में यदि सांप काटते हुये, रगड़ते हुए या फिर सफेद रंग के सांप को काटते हुए देख लें तो आपको बहुत सारा धन मिलने का योग बनता है।

सपने-में-यदि-सांप-काटते-हुये,-रगड़ते-हुए-या-फिर-सफेदImage Source :Image Source :http://im.rediff.com/

11. वैसे तो गुरुवार का दिन धन प्राप्ति के लिये सबसे अच्छा माना जाता है, लेकिन यदि आपको शुक्रवार के दिन केसरिया रंग की गाय दिखती है तो समझ जाइये जल्द ही आपको धन की प्राप्ति होने वाली है।

12. यदि कोई व्यक्ति बाहर से अपने घर की ओर लौट रहा हो और रास्ते में बांई ओर से किसी गधे के रेकने की अवाज सुनाई दे तो थोड़े समय बाद धन लाभ होने के संकेत होते हैं।

13. यदि सपने में आपको कोई चेक की रसीद लिखकर देता हुआ दिखाई दे तो समझ जाइये कि विरासत रूपी धन की प्राप्ति जल्द ही होने वाली है।

यदि-सपने-में-आपको-कोई-चेक-की-रसीद-लिखकर-देता-हुआ-दिखाईImage Source :http://s4.scoopwhoop.com/rob/

14. सपने में जिस व्यक्ति को जवाहरात जैसे सोने का हार, मूंगा, मोती, मुकुट आदि दिख रहा हो तो उसके घर पर स्थाई रूप से धन आने की संभावना होती है। उसके घर लक्ष्मी की बरसात पूरे समय बनी रहेगी।

Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttp://wahgazab.com
कलम में जितनी शक्ति होती है वो किसी और में नही।और मै इसी शक्ति के बल से लोगों तक हर खबर पहुचाने का एक साधन हूं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments