बराक ओबामा संग ‘देसी गर्ल’ का डिनर ‘कन्फर्म’

0
373

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कम ही वक्त में बुलंदियों के उस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं जहां उनके बेहतरीन अभिनय के लिए दुनियाभर में उन्हें जाना जाने लगा है। पूरी दुनिया में उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। वो देश से लेकर विदेशों तक में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। ऐसे में अगर आप उनके फैन हैं तो आपको जानकर खुशी होगी कि बॉलीवुड की देसी गर्ल को डिनर के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इन्वाइट किया है। दुनिया के सबसे ज्यादा शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति ने प्रियंका संग डिनर करने की इच्छा जताई है। जो प्रियंका के साथ-साथ पूरे देश के लिए काफी गौरव की बात है।

priyanka-chopra-1461844883Image Source :http://img.patrika.com/

प्रियंका ने भी अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा के इस आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह इस सप्ताह के अंत यानी कि 30 अप्रैल को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ डिनर में भाग लेने जा रही हैं।

coll_1_650_042816010706Image Source :http://media2.intoday.in/

जैसा कि सभी जानते हैं कि हाल फिलहाल वो अमेरिका के ही एक शो क्वांटिको की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। साथ ही में वह जल्द हॉलीवुड की फिल्म ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड में भी कदम रखने जा रही हैं। जिसमें वह एक खलनाइका का किरदार निभाएंगी। जिसके चलते ओबामा की पार्टी में उनके आने को लेकर अभी तक संशय बना हुआ था, लेकिन सोशल मीडिया पर पूछे जाने पर उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि “हां, मैं जा रही हूं।”

twiter

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here