इस योगी युवक को देख लोग रह जाते हैं हैरान, “छत्तीसगढ़ का रामदेव” नाम से है प्रसिद्ध

0
694
रामदेव

बाबा रामदेव अपने योग के लिए सभी पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। उन्हीं की तरह अब  देश का एक अन्य युवक भी अपनी योग कला के जरिये काफी फेमस हो रहा है और लोग उसे “छत्तीसगढ़ का रामदेव” कहते हैं। इस युवक का नाम है “तोरण यादव”, 20 वर्षीय यह युवक आज सभी के लिए एक हैरानी बना हुआ है। असल में तोरण यादव भी बाबा रामदेव की तरह योग करता है। 11 वर्ष की आयु में तोरण ने योग करना प्रारम्भ किया था और उसके बाद योग उसके लिए एक जनून बनता चला गया। आज तोरण यादव कठिन से कठिन योगासनों को बहुत आसानी से कर लेता है और उसकी इस कला को देख कर लोग हैरान रह जाते हैं।

रामदेवImage source:

तोरण यादव का जन्म छत्तीसगढ़ के एक छोटे से गांव के गरीब परिवार में हुआ था। बावजूद इसके तोरण ने अपनी गरीबी को योग के बीच नहीं आने दिया और लगातार योगाभ्यास करता गया। आज तोरण बाबा रामदेव के बताये सभी योगाआसन बहुत आसानी से कर लेता है। आपको बता दें कि 4 से 6 मई के बीच नेपाल में “साउथ एशियन इंटरनेशनल योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप” का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम में वह छत्तीसगढ़ से जाने वाला एक ही योगाभ्यासी है। तोरण यादव अब तक नेशनल स्तर पर 2 गोल्ड तथा एक सिल्वर मैडल जीत चुका है। वर्तमान में तोरण अपने गांव के करीब 2 दर्जन बच्चों को योग शिक्षा भी दे रहा है।

रामदेवImage source:

छत्तीसगढ़ के महासमुंद से करीब 12 किमी दूर “खट्टी” नाम का एक छोटा सा गांव है। आज यह गांव तोरण के नाम से ही जाना जाता है। यहीं पर तोरण यादव का जन्म हुआ था। इस छोटे से गांव में तोरण का बचपन काफी गरीबी तथा आभावों में बीता। जब वह 11 वर्ष की आयु में पहुंचा तो उसका लगाव योग की और हो गया। इस अवस्था से तोरण से योगाभ्यास करना शुरू किया। स्कूल वालों ने देखा तो वे तोरण को स्कूली स्तर की योग प्रतियोगताओं में भेजने लगें। इस प्रकार से आज तोरण नेशनल तथा अन्तर्राष्ट्रीय योग प्रतियोगताओं में हिस्सा लेने वाला युवक बन चूका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here