एक ही महिला को पत्नी बताकर दो व्यक्ति पहुंचे थाने, पुलिस भी हैरान

0
374
पुलिस

क्या एक ही महिला का विवाह दो अलग अलग व्यक्तियों के साथ हो सकता है। हाल ही में एक ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है। जिसके बारे में जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। आपको बता दें कि यह मामला छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिला धमतरी से सामने आया है। इस अनोखे मामले में दो अलग अलग लोगों ने एक ही महिला को अपनी पत्नी बताया है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। असल में यह मामला 1 मई 2018 को उस समय सामने आया, जब खेमलाल नामक एक व्यक्ति सिटी कोतवाल के पास अपनी पत्नी की तस्वीर लेकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंचा। जिस महिला की तस्वीर खेमलाल अपने साथ लिए हुए थाने में पहुंचा था। वह महिला डोमन नामक व्यक्ति के साथ खुद ही थाने में आ पहुंची। अब डोमन तथा खेमलाल दोनों ही पुलिस अधिकारी के सामने एक ही स्त्री को अपनी पत्नी बताते रहें। इससे मामला और भी उलझ गया। मामले को उलझता देख पुलिस अधिकारी ने दोनों लोगों को शांत किया तथा महिला से सच्चाई बताने को कहा।

महिला ने बताई सच्चाई –

महिला ने बताई सच्चाई Image source:

अब महिला ने सच्चाई को पुलिस के सामने शुरुआत से रखा। महिला ने बताया कि उसका पहला विवाह एक ट्रक ड्राइवर के साथ हुआ था और जिससे उसे तीन बच्चे भी हुए। कुछ वर्ष बाद अपने बच्चों को ट्रक ड्राइवर अपने साथ ले गया तथा उसको अकेले छोड़ गया। इसके बाद उसने 28 अप्रैल 2018 को डोमन से आर्य समाज में विवाह कर लिया था। तब से डोमन ही उसका पति है, खेमलाल उसका पति नहीं है बल्कि उससे सिर्फ जाना पहचान भर है और वह कभी कभी उसकी मदद करता है। इसके बाद दोनों लोगों में आपसी रजामंदी हुई और दोनों लोग थाने से चले गए। इस दौरान किसी ने भी एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज नही कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here