आश्चर्य – रेगिस्तान में लोग कर रहें हैं पानी की खेती, जानें कैसे

0
260

पानी इस दुनिया का एक ऐसा तत्व है जिसके बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है, वर्तमान में कई जगहों पर पानी न होने की वजह से लोग बहुत परेशानी झेल रहें हैं। साथ ही इस प्रकार की जगहों से लोगों का पलायन होता रहता है। आज के समय में पानी के लिए पानी की खेती की तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, वो भी रेगिस्तान में। रेगिस्तान में पानी की खेती होते देख बहुत से लोग चकित भी हो रहें हैं। आइए आपको बताते हैं कि पानी की खेती रेगिस्तान में कौन और कैसे कर रहा है।

fog-nets1Image Source:

रेगिस्तान में पानी की खेती करने वाला देश है “मोरक्को”, रेगिस्तान में यह देश पानी की खेती कर रहा है। असल में यह एक ऐसी तकनीक का उपयोग कर रहा है जिससे हवा में मौजूद नमी को एकत्रित किया जा सकें, इस प्रकार से परिणाम में हमें पानी प्राप्त होता है। इस तकनीक में फॉग कैचर (कोहरा पकडऩे वाले जाल) लगाए गए हैं जो की हवा की नमी को सोखकर पानी का निर्माण कर रहें हैं। इस तकनीक के प्रयोग से 5 गांवो के 400 लोगों को पीने का पानी आसानी से प्राप्त हो रहा है। फॉग कैचर नामक जाल में कोहरे के कण फंस जाते हैं जिनको एक पाइप के जरिए छोटे-छोटे कुओं में इकट्ठा कर लिया जाता है और ठन्डे होकर वह पानी में बदल जाते हैं। इस प्रकार से यह तकनीक हवा से पानी को निकाल कर पानी की खेती कर रही है तथा इस तकनीक से बहुत लोगों को फायदा भी हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here