जब शुतुरमुर्ग ने लगाई साइकिल सवारों से रेस

0
493

क्या आपने किसी शुतुरमुर्ग को रेस लगाते हुए देखा है? अगर नहीं तो यह वीडियो देख कर आप दंग रह जाएंगे। आपने शायद ऐसा नज़ारा पहले कभी नहीं देखा हो। इस वीडियो में एक शुतुरमुर्ग दो साइकिल सवारों का तेज़ी से पीछा करता नज़र आ रहा है। यह शुतुरमुर्ग इतनी तेज़ी से साइकिल सवारों का पीछा कर रहा था कि साइकिल सवार पूरे जोर से अपनी साइकिल में पैडल मारते नज़र आते हैं। शुतुरमुर्ग इतने गुस्से में था कि वह साइकिल सवारों का पीछा छोड़ना ही नहीं चाहता था।

यह वीडियो दक्षिण अफ्रीका के केप ऑफ़ गुड होप के पास का है। इस वीडियो को ओलेक्सी मिशचेन्को नाम के एक शख्स ने यूट्यूब पर अपलोड किया है। इस वीडियो को 5 मार्च को अपलोड किया गया था। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे शुतुरमुर्ग साइकिल सवारों से मुकाबला करने के मूड में आ जाता है और साइकिल सवारों के नाक में दम कर के रख देता है।

maxresdefaultImage Source: https://i.ytimg.com/

दरअसल ये दोनों साइकिल सवार विश्व की सबसे बड़ी साइकिल रेस में शमिल होने की तैयारी कर रहे थे। तभी प्रैक्टिस के दौरान अचानक ही शुतुरमुर्ग इन दोनों का पीछा करने लगा। यह शुतुरमुर्ग 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दोनों साइकिल सवारों के पीछे भाग रहा था। मिशचेन्को बताते हैं कि ऐसा करने में शुतुरमुर्ग को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो रही थी। वह बताते हैं कि शुतुरमुर्ग अचानक से ही कूदकर सड़क पर पहुंच गया और उनके दोस्त का पीछा करने लगा। उन्होंने यूट्यूब पर लिखा है कि शुरू में वह यह देखकर काफी डर गए थे, लेकिन बाद में उन्हें ऐसा लगने लगा कि कहीं हंसी के मारे वह अपनी साइकिल से नीचे ना गिर जाएं।

Video Source: https://www.youtube.com/

वह बताते हैं कि अच्छा हुआ कि शुतुरमुर्ग ने बाद में उनका पीछा करने का इरादा बदल दिया, क्योंकि आगे सड़क ख़त्म होने वाली थी। आप खुद ही सोच सकते हैं कि अगर दोनों साइकिल सवार इस शुतुरमुर्ग के चंगुल में आ जाते तो इनकी क्या हालत होती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here