15 नवंबर है कयामत का दिन, छा जाएगा दुनिया में अंधेरा

0
534

खगोलीय घटनाओं के नाम पर सोशल मीडिया पर यह बात एक मुद्दा बन चुकी है कि क्या 15 नवंबर के दिन सारी दुनिया में अंधेरा हो जायेगा। असल में अंतरिक्ष में होने वाली एक बड़ी घटना के बारे में सोशल मीडिया पर यह बहस चल रही है कि क्या 15 नवंबर के दिन दुनिया में अंधेरा छा जायेगा या नहीं। ऐसा कहा जा रहा है कि बृहस्पति और शुक्र ग्रह के बीच कोई खगोलीय घटना घटेगी और इसके बाद ही धरती पर अंधेरा छा जायेगा। सोशल मीडिया की कई वेबसाइट्स ने इसको एक खबर के रूप में चलाया है। इस वजह से ही वर्तमान में लाखों लोग इस खबर को शेयर कर रहें हैं।

image source:

जो ख़बरें सोशल मीडिया पर आ रही हैं उनके अनुसार नासा ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि 15 नवंबर से 29 नवंबर तक दुनिया में अंधेरे का साम्राज्य रहेगा। आपको बता दें कि इसी प्रकार की एक अफवाह 2015-16 में सामने आई थी। वर्तमान में आज फिर से यह खबर फिर से दावे के साथ फैलाई जा रही है पर यथार्थ क्या है इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। आज दुनिया के लाखों लोग 15 नवंबर की तारीख का बहुत उत्सुकता से इंतजार कर रहें हैं। ये लोग इसी बात का जवाब चाहते हैं कि क्या वाकई 15 नवंबर को दुनिया में अंधेरा हो जायेगा या नहीं। हम आपको इस बारे में बता दें कि इस वर्ष 15 नवंबर को कुछ नहीं होगा। असल में जिस प्रकार से पिछले वर्ष इस अफवाह के फैलने के बाद कुछ नहीं हुआ था वैसे ही इस वर्ष भी होगा। इस बारे में नासा के पूर्व अधिकारी रह चुके चार्ल्स बोल्डन ने भी इंकार करते हुए इस प्रकार की किसी घटना की पुष्टि न होने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here