रहस्य- यहां आने वाले लोग बन जाते हैं पत्थर के बुत

0
644

हमारे देश में कई प्रदेश ऐसे हैं जहां आज भी कई स्थान रहस्य का कारण बने हुए हैं। लगभग हर एक प्रदेश में आपको ऐसे कई स्थान मिल जाएंगे, लेकिन आज हम आपको राजस्थान के एक ऐसे स्थान के बारे में बता रहें हैं, जहां मान्यता है की इस स्थान पर शाम के बाद जाने पर लोग पत्थर के बुत बन जाते हैं। इसलिए लोग सूरज ढलने के बाद यहां पैर नहीं रखते। माना जाता है की इसके पीछे एक साधु का श्राप है।

क्यों और किसने दिया इस जगह को श्राप –

5_1458638450Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

इस स्थान से जुड़ी मान्यता के बारे में लोग बताते हैं की बहुत समय पहले किराडू नामक स्थान पर एक साधु आए थे, उनके साथ शिष्यों की एक टोली भी थी। एक दिन ये साधु अपनी टोली को छोड़कर गांव का भ्रमण करने के लिए निकल गए। इस बीच टोली के लोगों की तबियत ख़राब हो गई, पर गांव के लोगों ने शिष्यों की कोई मदद नहीं की, जिसके कारण उनका स्वास्थ्य और भी अधिक ख़राब हो गया। साधु जब किराडू लौटे और उन्होंने अपने शिष्यों की हालत देखी तो उनको बहुत गुस्सा आया और उन्होंने गांव के लोगों को श्राप देते हुए कहा की “जिस गांव के लोग पत्थर ह्रदय के हैं, वह गांव रहने योग्य नहीं है इसलिए यहां सब लोग पत्थर के हो जाएं”।

7_1458638452Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

इस गांव में सिर्फ एक महिला थी जिसने उन लोगों की मदद की थी इसलिए साधु ने उस पर दया करते हुए उससे कहा की तुम यहां से चली जाओ क्योंकि यहां सब लोग पत्थर के हो जाएंगे पर ध्यान रखना की मुड़ कर पीछे की ओर मत देखना नहीं तो तुम भी पत्थर की हो जाओगी। वह महिला गांव से चली तो गई पर रास्ते में उसे साधु की बात पर संदेह हुआ इसलिए उसने पीछे मुड़ कर देख लिया और वह भी पत्थर की हो गई। उस महिला की मूर्ति आज भी किराडू गांव से पास के सिहणी गांव में देखी जा सकती है। महिला की यह मूर्ति आज भी इस घटना का प्रमाण मानी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here