रहस्यमयी गांव… धूप में आते ही गलने लगती है त्वचा

0
343

दुनिया में इतने रहस्य छिपे हैं जिसके बारे में पता लगाना बेहद ही मुश्किल है। इन रहस्यों को सुलझाने में वैज्ञानिकों के पसीने छूट गए लेकिन कई रहस्यों का हल नहीं मिल पाया। क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां पर लोगों की त्वचा धूप में आते ही गलने लगती है। ब्राजील के साओ पाउलो में अरारस गांव में लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

दुनिया में कुछ अनसुलझे रहस्य आज भी बरकरार हैं। इन रहस्यों को लेकर लोगों की अलग-अलग राय जुड़ जाती है। दरअसल आज हम आपको ब्राजील के साओ पाउलो के अरारस गांव के बारे में बता रहे हैं। इस गांव के लोगों की त्वचा धूप में आते ही बर्फ के समान पिघलने लगती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यहां के लोगों को एक्सपी नाम की दुर्लभ बीमारी है। इस बीमारी के कारण ही यहां के लोगों की त्वचा धूप में आते ही गलने लगती है।

जानकारों का मानना है कि यह बीमारी लाखों लोगों में से चंद लोगों को ही होती है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के लिए धूप बेहद ही हानिकारक साबित होती है। इस बीमारी की वजह से यहां रहने वाले लोगों की जिदंगी कठिन हो रही है। कई लोगों में यह बीमारी आनुवांशिक तौर पर हो रही है। इस गांव के लोगों को खेती के लिए जाना ही पड़ता है। यहां के कुछ लोगों की त्वचा तो धूप में आने के कारण इतनी खराब हो गई है कि उन्हें अपने नाक, आंख, होंठ और गले की कई बार सर्जरी तक करवानी पड़ गई है। बीमारी से पीड़ित लोग धूप से त्वचा को बचाने के लिए मास्क और टोपी भी पहनने लगे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बीमारी जब ज्यादा बढ़ जाती है तो यह आगे चलकर त्वचा के कैंसर का रूप धारण कर लेती है। धूप के कारण पहले त्वचा रूखी होती है और फिर धब्बेदार होकर खराब हो जाती है।

फिलहाल यहां के बच्चों को जागरूक बनाया जा रहा है। उन्हें बीमारी के प्रमुख लक्षण के साथ ही उससे बचने के उपाय भी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा यहां के लोग इस बीमारी से लड़ने के लिए खुद को भी मानसिक रूप से तैयार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here