पुनर्जन्म – पुनर्जन्म के ये रहस्यमय तथ्य जानकर आप चौंक जाएंगे, जानें इनके बारे में

-

 

आज एक दौर में दुनिया की एक बड़ी आबादी पुनर्जन्म को मानती हैं और दुनिया के कई धर्म इसमें विश्वास रखते हैं। हालांकी वर्तमान में कई अन्य धर्म पुनर्जन्म को नहीं मानते हैं। लेकिन प्राचीन समय से पुनर्जन्म को स्वीकारा गया हैं। बौद्ध धर्म, मिश्र की सभ्यता तथा हिंदू धर्म सहित कई अन्य सभ्यताएं तथा दर्शन पुनर्जन्म की घटना को न सिर्फ मानते हैं, बल्कि इसको ईश्वर की न्यायकारी व्यवस्था कहते हैं। इन्हीं सब के बीच आज भी बहुत से लोग पुनर्जन्म के दर्शन और इसके तथ्यों से अनभिज्ञ हैं, इसलिए आज हम आपको बता रहें हैं पुनर्जन्म के अनजाने तथ्य, आइए जानते हैं इस बारे में।

Image Source:

1- ज्यादातर मानव अपने मानव स्वरुप में ही जन्म लेते हैं, पर कभी- कभार वह पशु या अन्य किसी रूप में भी जन्म ले सकता है, यह मानव द्वारा किये गए कर्मों पर निर्भर करता है।

2- यदि किसी मानव की मौत उसकी कोई इच्छा पूरी होने के पहले ही हो जाती है, तो उस मानव की आत्मा उस सांसारिक इच्छा के कारण दुनिया में भटकती रहती है और जब उसको दोबारा से जन्म मिलता है तब उस मानव को राहत मिलती है।

3 – मानव शरीर मिलना उसके किए खुद के कर्मों पर ही निर्भर करता है यदि किसी के कर्म अत्यंत निकृष्ट स्तर के होते हैं, तो वह नीचले जीवों में जन्म लेकर दुख भोगता है।

4- कोई भी आत्मा बहुत जल्दी दूसरा शरीर धारण नहीं करती है, बल्कि जब उसके लायक वातावरण तैयार होता है, उस समय ही वह किसी गर्भ में प्रवेश करती है और यह समय काफी ज्यादा भी हो सकता है।

5 – बहुत से लोगों की मान्यता यह है कि हमारे मस्तिष्क में पूर्वजन्म संबंधी हर जानकारी रहती है, पर हम उसको जान नहीं पाते हैं और इसलिए ही हम अपने पूर्वजन्म के ज्ञान से अंजान बने रहते हैं।

shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments