अबु धाबी का भारतीय अरबपति जल्द बनाने जा रहा है महाभारत पर 1000 करोड़ की फिल्म

0
440

 

कुछ ऐसे लोग हमारे समाज में होते ही हैं जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही व्यक्ति से मिलवा रहें हैं, जिसने महज 468 रूपए से अपना व्यापार शुरू किया था, पर आज वह अबु धाबी के अरबपतियों में गिने जाते हैं। जी हां, आज हम आपको एक ऐसे ही व्यक्ति से मिलवा रहें हैं, जो आज समाज के लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना हुआ है। इस व्यक्ति का नाम “बीआर शेट्टी” है और अब बीआर शेट्टी महाकाव्य महाभारत पर एक फिल्म बना रहें हैं, जिसकी कीमत करीब 1 हजार करोड़ होगी। यही कारण है कि वर्तमान में बीआर शेट्टी अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं, आइए अब आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं बीआर शेट्टी।

Image Source:

बीआर शेट्टी का जन्म कर्नाटक के उडुपी में हुआ था इनका पूरा नाम “बावागुथु रघुराम शेट्‌टी” है। एक सामान्य परिवार में बीआर शेट्टी का जन्म हुआ था, पर परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी, इसलिए वे नौकरी के लिए यूएई चले गए थे। काफी समय नौकरी करने के बाद उनका मन नौकरी से ऊब गया और इसलिए उन्होंने व्यापार करने का विचार बनाया और पहली बार उन्होंने 468 रूपए से व्यापर शुरू किया। फिर इसके बाद में उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1975 में एनएमसी निओ फार्मा के नाम से कंपनी खोली और एक क्लीनिक भी वर्तमान में यह क्लीनिक स्पेशलिटी हॉस्पिटल है।

Image Source:

आज के समय में शेट्टी न्यू मेडिकल सेंटर ग्रुप ऑफ कंपनीज और यूएई के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर तथा मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

3 वर्ष पहले फोर्ब्स पत्रिका ने शेट्टी की संपत्ति को 5100 करोड़ बताया था। वर्तमान में शेट्टी 1 हजार करोड़ की लागत से ‘द महाभारत’ फिल्म बना रहें हैं और वे अबु धाबी के अरबपतियों में गिने जाते हैं। ‘द महाभारत’ फिल्म कई विदेशी भाषाओं सहित भारत की 6 भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का निर्माण दो भागों में किया जाएगा, जिसका पहला हिस्सा 2020 को रिलीज होगा तथा उसके 90 दिन बाद में दूसरा हिस्सा रिलीज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here