मौत बनी रहस्यः पेड़ से लटकाकर दागी गोली दी उसे दर्दनाक मौत!

0
325

गुमला (झारखंड) में दिल दहला देने वाला हादसा उस समय देखने को मिला, जब झारखंड के भरनो इलाके में शुक्रवार की सुबह एक लड़की की लाश को पेड़ पर लटके देखा गया। जिससे पूरे इलाके में दहश्त की लहर फैल गई। पेड़ से लटकी इस लड़की की लाश को देखकर ऐसा प्रतीत होता रहा था कि मारने वाले ने इसे काफी बेदर्दी से मारा है। पेड़ से लटकी इस लड़की के शरीर पर गोली लगने के निशान पाये गये हैं। पुलिस की जानकारी के अनुसार लड़की को पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकाने के बाद गोली मारी गयी है।

ladki_1463726963Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार वालों ने करीब एक साल पहले ही उसके ब्वॉयफ्रेंड के ऊपर लड़की को भगाये जाने और उसका MMS बनाये जाने के आरोप में शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस इस घटना को लव अफेयर मर्डर केस का मामला मान रही है।

मृतक 21 वर्ष की यह लड़की झारखंड के भरनो शहर की रहने वाली थी। इस लड़की को भगाकर ले जाने और उसका गलत MMS बनाने वाले आरोपी लड़के को जेल की सजा हुई थी। इस समय वह लड़का जमानत पर बाहर है। पुलिस इस हत्या के कारण को एकतरफा प्यार का मामला बता रही है। बीती रात से गायब लड़की का लाश जेरकोडिप्पा जगह में मिली। जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी पहचान वाले के बुलाये जाने पर यह लड़की उससे मिलने बीती देर रात बाहर गई थी। इस हत्या की साजिश में शामिल लोगों ने इसे बधंक बनाकर घसीटते हुये पेड़ से लटकाया था और उसके बाद गोली दाग दी गई। लड़की के पैर पर काफी जख्म के निशान पाये गये है शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही इस रहस्य का पर्दाफाश होगा।

gumla7_1463724565Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here