श्मशान में मुर्गे और शराब को लेकर पहुंची मां-बेटी, वजह है हैरान करने वाली

0
418

हमारे देश में कब क्या हो जाएं, कुछ कहां नहीं जा सकता है। आए दिन हम आपको कई अजब-गजब खबरों से अवगत करवाते हैं। आज फिर हम एक ऐसी ही खबर लेकर आए हैं। आज की यह अजब-गजब खबर सोनीपत हरियाणा की है। राई नाम के इलाके के पास वाली जीटी रोड पर बढ़खालसा गांव के श्मशान घाट की यह घटना है। दरअसल श्मशान घाट के पास दो महिलाओं को तंत्र मंत्र करते हुए पाया गया।

बता दें कि दोनों मां बेटी इस तंत्र-मंत्र को करने के लिए श्मशान घाट पर एक जिंदा मुर्गा और शराब लेकर गई थीं। दोनों से पुछताछ से यह पता लगा कि दोनों पंजाब की रहने वाली हैं। वहां मौजूद एक व्यक्ति के अनुसार उसने देखा कि दो महिलाएं मुर्गा और शराब लिए श्मशान की तरफ जा रहीं हैं। जिसके बाद उसने इस बात के बारे में पूरे गांव वालों को बताया। गांव के लोग इन मां बेटी को श्मशान लेकर गए और वहां पर जाकर पाया कि मुर्गे की बलि चढ़ाई गई है। इसके बाद इस पूरे घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

mother-daughter1Image Source:

मां बेटी की इस जोड़ी ने इस बात को कबूला कि दोनों अपने किए पर काफी शर्मिंदा हैं, दरअसल दोनों को एक तांत्रिक ने कहा था कि घर में सुख शांति के लिए श्मशान की जमीन पर एक मुर्गे की बलि और शराब की बोतल चढ़ा दो, ऐसा करने से काली मां खुश हो जाएंगी।

मौके पर पहुंची पुलिस मां बेटी को थाने लेकर गई, बाद में दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया, क्योंकि गांववालों ने किसी भी तरह की लिखित शिकायत दर्ज नहीं की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here