ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक नौकरियां

0
487

दुनिया के अधिकतर लोग नौकरियां ही करते हैं ताकि अपने जीवन को अच्छे से सवांर सकें, इन जॉब्स में कुछ तो बहुत अच्छी होती हैं पर बहुत सी जॉब्स बहुत ही खतरनाक और रिस्की होती हैं। हमने ऐसी ही रिस्की और खतरनाक जॉब्स की एक लिस्ट तैयार की हैं। इन जॉब्स में जान जाने का खतरा सबसे अधिक होता है, आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ जॉब्स के बारे में

1- सर्कस परफॉर्मर-

world-dangerous-jobs-1_14Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

चीता, शेर या बाघ जैसे जानवरों को दुनिया के सबसे खतरनाक जानवरों में गिना जाता है। इसके बाद भी सर्कस के बहुत से लोग ऐसे ही जानवरों के साथ स्टंट परफॉर्म करते हैं, ऐसे में कई बार वे जानवरों का भी शिकार हो जाते हैं और उनको अपनी जान गवानी पड़ती हैं। सर्कस में आंखों पर पट्टी बांध कर चाक़ू फेंकने का स्टंट भी बहुत ज्यादा खतरनाक होता है।

2- स्टंट मैन-

world-dangerous-jobs-4_14Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

आपने फिल्मों में देखा ही होगा की स्टार्स ऊंची-ऊंची इमारतों से कूदते नजर आते हैं, पर असल में उनकी जगह पर स्टंटमैन ये कार्य करते हैं। ये स्टंटमैन इस प्रकार के खतरनाक कार्यो को अपनी जान पर खेल कर अंजाम देतें हैं।

3- एनिमल ट्रेनर-

world-dangerous-jobs-3_14Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

बहुत से लोग जीव-जन्तुओं को ट्रेंड करने का कार्य करते हैं, यह जॉब बहुत ज्यादा खतरनाक होती है, इसमें जान जाने का बहुत खतरा होता है। कभी-कभी कोई जीव कंट्रोल से बाहर हो जाता है तो जान भी चली जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here