कैसा चमत्कार, मछली के पेट पर लिखा मिला ‘अल्लाह’

0
1094

झांसी में इस समय एक मछली पर मिला चिन्ह काफी चर्चा का विषय बन चुका है। यह अपने आप में एक अजूबा ही है। मछली के शरीर पर मिले निशान से अल्लाह लिखा हुआ प्रतीत हो रहा है। इस अद्भुत मछली को देखने के लिए दूर-दूर के लोगों का तांता लगा हुआ है। वहीं इस चमत्कार को देखकर अब इस मछली की कीमत भी 30 लाख रुपये के करीब पहुंच चुकी है। हालांकि, मछली का मालिक फिलहाल इसे बेचने को तैयार नहीं है।

बताया जाता है कि ऑस्कर प्रजाति वाली इस मछली के साथ कोई अन्य मछली जीवित नहीं रह पाती है। इनका साथ पाते ही वो मर जाती हैं। अब तक लगभग 40 मछलियों की जान भी जा चुकी है, जबकि ऑस्कर प्रजाति वाली मछली एक साल से बिल्कुल सही है। ऐसा चमत्कार देख लोग इसे रमजान के माह में अल्लाह का चमत्कार मान रहे हैं।

बताया जाता है कि झांसी में रहने वाले दवा बेचने वाले एक व्यापारी ने अपनी एक्वेरियम में रखने के लिए 21 मछलियों को खरीदा था। जिसमें से 20 सामान्य प्रजाति की मछली और उनमें से एक ऑस्कर प्रजाति की मछली सम्मलित थी, लेकिन सभी मछलियों को एक साथ एक्वेरियम में ऱखे जाने के 1 माह के भीतर ही सभी मछलियां मर गई और बच गई केवल ऑस्कर प्रजाति की मछली।

fishallah2Image Source:

धीरे-धीरे ऑस्कर प्रजाति की यह मछली जब बढ़ने लगी तब उसके ऊपर लाल रंग के कुछ निशान उभर कर आने लगे, जिस पर पहले तो किसी का ध्यान नहीं गया, पर एक दिन किसी शख्स ने मछली को देखा तो उसे लगा कि अरबी का भाषा में अल्लाह जैसी लिखी हुई कोई आकृति बन रही है। उसने नजदीक की मस्जिद में रहने वाले हाफ़िज़ को बुलाकर दिखाया। उन्होंने भी इस बात को स्वीकार करते हुये बताया कि इस मछली पर अल्लाह जैसी आकृति बन रही है।

fishallah3Image Source:

ऑस्कर फिश के बारे में जानें-
ऐस्ट्रोनॉट्स ओशिलेट्स यह उन मछलियों की प्रजातियों में से एक है जो चिलचिड फैमिली से संबंधित होती है। इसे ऑस्कर, टाइगर ऑस्कर, वेल्वेट चिलचिड और मॉर्बल चिलचिड जैसे नामों से भी जाना जाता है। इस प्रजाति की सबसे अधिक मछलियां साउथ अमेरिका में पायी जाती हैं और खाने के लिये भी इस्तेमाल की जाती हैं। यह अमेरिका की जानी मानी एक्वेरियम फिश है।

https://www.youtube.com/watch?v=wwZu4kCf_wE

Video Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here