खतरनाक सड़कें – इन सड़कों से ज़रा सम्भल कर गुजरें, यहां प्रत्येक वर्ष लाखों लोगों की जाती हैं जान

0
658
सड़कें

 

यकीनन आपने बहुत सफर किए होंगे कई अलग अलग मार्ग देखे होंगे, पर शायद आप इन खतरनाक सड़को के बारे में नहीं जानते होंगे जिनके बारे में आज आपको बताने जा रहे हैं। यहां आज हम आपको जिन सडकों के बारे में बता रहें हैं वे दुनिया के अलग अलग देशों में है और यह सड़कें अपने खतरनाक रास्तों के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।

1 – बोलीविया की खतरनाक सड़कें –

Dangerous roads of BoliviaImage Source: 

बोलीविया के युंगस की सड़क अपने खतरनाक रास्तों के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। यहां की यह सड़क न सिर्फ ड्राइविंग के लिए असुरक्षित हैं बल्कि बेहद खतरनाक भी हैं। इस सड़क से गुजरने वाले लोग गाड़ी के किनारे पर बैठने तक से डरते हैं। बताया जाता हैं कि प्रतिवर्ष इस सड़क पर बड़ी संख्या में हादसे से होते हैं। अब तक सैंकड़ो लोग इन हादसों में अपनी जान गवा चुके हैं।

2 – द वे टू फैरी मिडोज रोड, पाकिस्तान –

The Way to Fairy Meadows Road, PakistanImage Source: 

पाकिस्तान की द वे टू फैरी मिडोज रोड का नाम भी दुनिया की सबसे खतरनाक सड़को में शुमार हैं। इसको ‘किलर माउंटेन ऑफ पाकिस्‍तान’ के नाम से भी जाना जाता हैं। यह रोड 10 किमी का हैं। यहां से निकलना किसी चुनौती से कम नही होता। यहां हर समय तेज गति से उड़ती धूल लोगों को परेशान करती हैं। जिस वजह से बहुत से वाहन दुर्घटना का शिकार होते हैं।

3 – हाल्‍सेमा हाईवे, फिलीपींस –

Halsema Highway, PhilippinesImage Source: 

फिलीपींस वैसे तो अपने पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध हैं, पर यहां “सगाडा” नाम का स्थान काफी फेमस माना जाता हैं। इस स्थान पर जाने के लिए एक मात्र रास्ता हैं और वह हैं हाल्‍सेमा हाईवे। इस हाइवे से गुजरकर ही सगाड़ा पहुंचा जा सकता हैं, पर यह बहुत ज्यादा खतरनाक हैं। यहां होने वाले सड़क हादसों में प्रतिवर्ष बहुत से लोग मारे जाते हैं। लोगों का कहना हैं कि इस हाइवे पर कभी भी पहाड़ के ऊपर के हिस्से से पत्थर नीचे गिरने लगते हैं।

4 – गुलिआंग टनल रोड, चीन –

Guoliang Tunnel Road, ChinaImage Source: 

यह सड़क चीन में है। असल में यह सड़क पहाड़ के अंदर से होकर गुजरती हैं। यह सड़क इतनी सीधी और संकरी हैं कि लोग इसकी और देखने से भी डरते हैं।

5 – हिमालय की खतरनाक सड़कें –

Dangerous roads of the HimalayasImage Source: 

हिमालय से नेपाल तथा भारत के लिए जो सड़के हैं वे न सिर्फ खतरनाक हैं बल्कि असुरक्षित भी हैं। ये सड़क परिवहन के लिए काफी अहम् हैं, पर उतनी ही खतरनाक भी हैं। माना जाता है कि यहां से नीचे गिरने वाली गाड़ियों मे मौजूद लोगों की लाशें तक नहीं मिल पाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here