इस महिला के पेट में उगते हैं नाखून और बनते हैं धातु के टुकड़े

0
462

आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं जिसके पेट में नाखून और धातु के टुकड़े मिले हैं, जिनकी संख्या 20 से भी ज्यादा है। ऐसे में यह महिला सभी के लिए एक रहस्य बन गई है। इस महिला के पेट का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी काफी चकित है। आइये आज हम आपको बताते हैं इस महिला के पेट से निकले धातुओं के टुकड़ो और नाखूनों के राज को।

22-metal-glass-objects-from-womans-stomach1Image Source:

सबसे पहले तो हम आपको यह बता दें कि यह मामला पाकिस्तान का है और यह महिला की उम्र महज 22 साल है जो की पाकिस्तान के कुर्रम कबाइली जिले की रहने वाली है। यह महिला मानसिक तौर पर काफी कमजोर है। हालही में इस महिला के पेट का ऑपरेशन वहां के लेडी रीडिंग अस्पताल ने किया था, जिस दौरान ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी चकित रह गए, क्योंकि इस महिला के पेट से धातु के टुकड़े और नाखून सहित कई चीजें पाई गई। इस महिला के पेट में कुछ समय पहले ही दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके कारण इस महिला का एक्स रे कराया गया और उससे यह निष्कर्ष निकाला गया कि इस महिला के पेट में कुछ धातु के टुकड़े हैं जिसके कारण इस महिला के पेट का ऑपरेशन करना पड़ेगा।

ऑपरेशन करने वाली टीम के प्रमुख डाक्टर ने बताया कि “टीम ने मरीज का चार घंटे ऑपरेशन किया और उसके पेट से बड़े नाखून और बाल वाले पिन सहित धातु की 22 वस्तुएं और कांच के टुकड़े निकाले। डॉक्टर ने कहा कि महिला की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि मरीज के रिकॉर्ड से पता चला है कि वह मानसिक बीमारी से ग्रस्त है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here