गिफ्ट्स से बनाएं इस वैलेंटाइन डे को और खास

0
377

लव मंथ यानि की फरवरी के महीने की शुरूआत हो चुकी है और इसके साथ ही कई सारे ऐसे खास दिन भी शुरू हो गए हैं जो इस महीने को प्यार के रंग में रंग देते हैं। आज हम बात कर रहे हैं 14 फरवरी को मनाए जाने वाले वैलेंटाइन डे की। यह दिन हर उस इंसान के लिए बहुत खास होता है जो किसी से प्यार करता है।

आपको पता है कि इस दिन को लेकर यह तक कहा जाता है कि इस दिन जो लड़का जिस लड़की को अपने प्यार का इजहार करते हुए उसे प्रपोज करता है तो लड़की उसे मना नहीं करती है। वहीं, दूसरी तरफ प्रेमी जोड़े इस दिन एक दूसरे को गिफ्ट दे कर अपने प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन डे आने के 7 दिन पहले से ही इससे संबंधी दिन शुरू हो जाते हैं और इन 7 दिनों को प्यार के अलग-अलग दिन के रूप में मनाया जाता है। इतना ही नहीं, इस पूरे हफ्ते को वैलेंटाइन वीक के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं इन दिनों के बारे में-

रोज डे- 7 फरवरी
प्रपोस डे- 8 फरवरी
चॉकलेट डे- 9 फरवरी
टेडी डे- 10 फरवरी
प्रॉमिस डे- 11 फरवरी
हग डे- 12 फरवरी
किस डे- 13 फरवरी
वैलेंटाइन डे- 14 फरवरी

इन दिनों में अपने पार्टनर को गिफ्ट देने का काफी महत्व है। इन तोहफों के माध्यम से सभी प्रेमी जोड़े एक दूसरे को अपने प्यार का अहसास कराते हैं। उन्हें ये बताने की कोशिश करते हैं कि वो उनसे किसी हद तक प्यार करते हैं। वैसे लड़कियों को किस तरह के गिफ्ट पसंद होते हैं ये तो सभी को पता होता है, लेकिन आज हम बताते हैं कि इस वैलेंटाइन डे पर लड़कों को क्या गिफ्ट देने चाहिए। देखा गया है कि जब लड़कों को गिफ्ट देने की बात आती है तो लड़कियां अक्सर कन्फ्यूज रहती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आपको अपने लव वन को क्या गिफ्ट देना चाहिए। जिससे उसके पार्टनर को उसके प्यार का अहसास हो सके। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे गिफ्ट चुन कर लाए हैं जो पार्टनर को आपके प्यार का अहसास भी कराएंगे और उन्हें पसंद भी आएंगे।

1. पर्स एक ऐसा गिफ्ट है जो हर लड़के को पसंद आता है। वैसे आप चाहें तो इस पर्स में अपनी कोई फोटो भी रख कर उन्हें गिफ्ट कर सकती हैं। यकीन मानिए उन्हें आपका दिया गया यह गिफ्ट काफी पसंद आएगा।

1Image Source: http://g02.a.alicdn.com/

2. आजकल मार्केट में कई तरह की डिजाइनर्स वॉच मिल जाती है जो किसी के भी हाथों की शोभा को बढ़ा देती है। आप चाहें तो अपने पार्टनर को वॉच भी गिफ्ट कर सकती हैं।

2Image Source: http://g01.a.alicdn.com/

3. आप चाहे तो अपने पार्टनर को टीशर्ट या शर्ट भी गिफ्ट कर सकती हैं। यह एक काफी अच्छा ऑप्शन है।

3Image Source: http://g01.s.alicdn.com/

4. अगर आप अपने पार्टनर को गिफ्ट देना चाहती हैं तो बेल्ट भी लड़कों के लिए एक अच्छा गिफ्ट बन सकती है। जहां एक तरफ ये बेल्ट उनके लुक को और ज्यादा फैशनेबल बनाएगी, तो वहीं दूसरी तरफ इसे देख कर हर समय उन्हें अपने प्यार का अहसास भी होगा।

4Image Source:  http://g03.a.alicdn.com/

5. वैसे आप चाहें तो अपने पार्टनर को मोबाइल कवर भी गिफ्ट कर सकती हैं। मार्केट में आजकल कई तरह के मोबाइल कवर मिल जाते हैं जो आपके पार्टनर को अपने प्यार का अहसास करा सकते हैं।

5Image Source: http://g03.a.alicdn.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here