अब मोबाइल ऐप की सहायता से घटाएं वजन

0
325

आजकल मोटापे से हर कोई परेशान है। इससे जुड़ी आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कितने जतन करते हैं। मोटापे को खत्म करने के लिए लोग कई घरेलू उपचार और नुस्खे आजमाते हैं। कुछ लोग बिना मेहनत करे वजन घटाना चाहते हैं तो हम आपको बताएं कि एक ऐप आपका वजन घटा सकता है।

अगर आप ये जान जाएं कि आपके खाने में कितनी कैलोरी है तो आप उस ज्यादा कैलोरी वाले खाने में नियंत्रण रख सकते हैं। इसी के चलते आधुनिक युग के वैज्ञानिकों ने एक नया तरीका ढूंढ़ निकाला है। अब आप मोबाइल ऐप की मदद से अपना वजन कम कर सकते हैं। वैज्ञानिकों ने एक ऐसे मोबाइल ऐप को इजाद किया है जिसके जरिए आप अपने भोजन की कैलोरीज पर नजर रख सकते हैं। ये ऐप आपके खाने वाली कैलोरीज पर नजर रखता है।

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी के शोधकर्ताओं ने इस ऐप को विकसित किया है। इसे एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पेश किया गया। आप इस ऐप पर बोलकर अपने खाए हुए भोजन के बारे में बता सकते हैं। इसके बाद ये ऐप आपके खाए हुए भोजन के पोषण का आंकड़ा जुटा लेता है और ऑनलाइन डेटाबेस में सेव कर लेता है।

1Image Source: http://www.uhhospitals.org/

एक यूजर ने साझा किया अपना अनुभव-

एक यूजर ने इस ऐप को इस्तेमाल कर अपना फीडबैक दिया है। यूजर का कहना है कि मैं नाश्ते में एक कटोरी जई, एक ग्लास संतरे का जूस, एक केला लेता हूं, लेकिन इस ऐप पर बताने पर यह ज्यादा कैलोरी बताई गई। जिसके बाद मैंने केला आधा लेना शुरू कर दिया है।

इस एप पर एमआईटी के वैज्ञानिकों ने कहा कि ये एप उनके लिए हैं जो अपने भोजन का हिसाब रखने में आलस करते हैं। इस एप में 10,000 खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी ड़ाली हुई हैं फिलहाल इसे अपडेट किया जा रहा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here