इस बेहद खौफनाक गुफा में है भगवान शिव का वास

0
483

अपने देश में ऐसे बहुत से स्थान हैं जो किसी न किसी विशेषता से जुड़े हैं। इस प्रकार के स्थान लोगों में न सिर्फ प्रसिद्ध बल्कि खौफनाक भी माने जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही स्थान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो कि धार्मिक मान्यता के अनुसार बहुत प्रसिद्ध हैं, साथ ही इसे खतरनाक भी माना जाता है। असल में यह एक गुफा है जो कि हिन्दू धर्म की धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी है। ऐसा माना जाता है कि आज तक जो भी इस गुफा के अंदर स्थित सुरंग में गया वह कभी वापस नहीं आ पाया।

क्या है गुफा से जुड़ी मान्यता-

माना जाता है कि इस गुफा में देवों के महादेव  भगवान शिव का वास है। अमरनाथ गुफा के दर्शन करने वाले श्रद्धालु इस गुफा के दर्शन करने के लिए जरूर जाते हैं।

ऐसी मान्यता है कि इस सुरंग का दूसरा छोर बाबा अमरनाथ बर्फानी की गुफा में जाकर खुलता है। द्वापर युग में साधु संत इस सुरंग से होकर ही अमरनाथ को जाते थे, पर कलयुग में इस सुरंग में जिसने प्रवेश किया वह कभी नहीं लौटा। ऐसा कहा जाता है कि एक बार कुछ साधुओं का समूह इस गुफा के कोने में बनी सुरंग से अमरनाथ की यात्रा के लिए निकला था पर फिर कभी लौटकर नहीं आ पाया। वर्तमान में इस सुरंग को बंद कर दिया गया है, लेकिन अमरनाथ की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं में आज भी इस गुफा व सुरंग के प्रति श्रद्धा देखी जा सकती है।

कहां और कैसी है यह गुफा –

gufaImage Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

यह गुफा जम्मू में स्थित है और अमरनाथ यात्रा के दौरान ही रास्ते में पड़ती है। इस गुफा को “शिव खोड़ी” नाम से भी जाना जाता है। इस गुफा की आंतरिक संरचना की बात करें तो यह गुफा 3 मीटर ऊंची और 200 मीटर लंबी है। इस गुफा में एक शिवलिंग भी स्थित है जो कि प्राकृतिक है। यह शिवलिंग 4 मीटर का है। इसके अलावा इस गुफा में कई प्राकृतिक चीजें है जैसे नंदी की मूर्ति, पार्वती की मूर्ति आदि। इस गुफा की छत पर सांप की आकृति भी बनी हुई है। इस गुफा में एक बार में 300 लोग एक साथ दर्शन के लिए प्रवेश कर सकते हैं, पर वर्तमान में इसके खतरों को देखते हुए इस गुफा को बंद करा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here