सावन माह में सपने में सांप दिखाई पड़ना देता है ये संकेत

0
2061
सावन माह

सावन माह भगवान शिव का प्रिय माह माना जाता है। मान्यता है की इस पूरे माह में भगवान शिव कैलाश छोड़कर अपनी ससुराल कनखल (हरिद्वार) में निवास करते हैं। यह माह सामान्य लोगों के लिए भगवान महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है। भगवान शिव की नजर में सभी प्राणी सामान है इसलिए वे देवो तथा असुरों के द्वारा भी युगो युगो से पूजे जाते रहें हैं। माना जाता है की भगवान शिव के सबसे करीब नागराज तक्षक रहते हैं। जो उनके गले की शोभा बढ़ाते हैं। इसी कारण शिव प्रतिमा या तस्वीर में उनके गले में सांप को भी चित्रित किया जाता है। सांप को भगवान शिव का प्रतीक प्रतिनिधित्वकारी भी माना जाता है। वर्तमान में सावन का माह चल रहा है। ऐसे में यदि सपने में किसी को सांप दिखाई पड़ता है तो उसके कई प्रभाव आपके जीवन पर देखें जाते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही प्रभावों के परिणामो के बारे में ज्योतिष शास्त्र की स्वप्न शाखा से बता रहें हैं।

1 – नाग-नागिन का जोड़ा

नाग-नागिन का जोड़ाImage source:

यदि स्वप्न में नाग नागिन का जोड़ा दिखाई पड़ता है तो यह अच्छा संकेत माना जाता है। इस बारे में यह माना जाता है की आपके जीवन में अच्छा समय आने वाला है। यदि ऐसा सपना देखने वाला शख्स कुंवारा है तो उसका विवाह होने की संभावना बन सकती है।

2 – मृत सांप देखना

मृत सांप देखनाImage source:

यदि सपने में मृत सांप दिखाई पड़ता है तो इसको अशुभ संकेत माना जाता है। इस बारे में कहा जाता है की आपके जीवन पर कोई विपत्ति आ सकती है। इसको दूर करने के लिए आपको भगवान शिव का दुग्धाभिषेक करना चाहिए।

3 – शिवलिंग के ऊपर सांप

  शिवलिंग के ऊपर सांपImage source:

यदि आपको शिवलिंग के ऊपर सांप अपने सपने में दिखाई देता है तो यह अच्छा और शुभ संकेत माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत होता है की आपकी किस्मत का अच्छा समय आने वाला है। उस समय आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफल अवश्य होंगे।

4 – सफ़ेद नाग का दिखाई पड़ना

सफ़ेद नाग का दिखाई पड़नाImage source:

यदि आपको सपने में सफ़ेद नाग दिखाई पडता है तो यह आपके लिए बहुत शुभ संकेत होता है। इसका सीधा अर्थ होता है की आपको धन लाभ होने वाला है। इसके अलावा इसका यह अर्थ भी होता है की यह माह आपके धन लाभ के लिए बहुत लाभदायक रहेगा।

5 – पांच मुंह वाले सांप का दिखना

पांच मुंह वाले सांप का दिखनाImage source:

यदि स्वप्न में आपको पांच मुंह वाला सांप दिखाई पड़ता है तो यह आपके जीवन के लिए सबसे शुभ और सुंदर संकेत माना जाता है। इस प्रकार के सांप का दिखाई देना यह बताता है की आपको जीवन भर कोई कष्ट नहीं आएगा तथा आपका पूरा जीवन सुख तथा शांति से बीतेगा। इस प्रकार का सपना आपके जीवन में सुख के द्वारों को खोल देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here