रहस्य – मरकर कई बार जीवित हो उठी है यह महिला, जानिए इसके बारे में

0
592
know about the women who came back to life after dying several times cover

आज कम समय में अलग-अलग प्रकार के लोग देखने में आते हैं। एक वे हैं जो मृत आत्माओं पर विश्वास करते हैं और भूत-प्रेत को मानते हैं और एक वे हैं जो इन चीजों को महज मन का वहम मानते हैं। आज का समय विज्ञान का समय है और विज्ञान इन सब को नही मानता। यही कारण है कि बहुत बड़ी संख्या में लोग मृत आत्माओं को नहीं मानते हैं। मरने के बाद इंसान को उसके धर्मानुसार जला या दफना दिया जाता है।

पर सवाल यह है कि क्या कोई मृत व्यक्ति दोबारा से जीवित हो सकता है। क्या कोई लाश फिर से जीवित होकर सामान्य मानव बन सकती है। आप शायद इस बात को नकार दें, पर आज हम जिस महिला के बारे में आपको बता रहें हैं वह एक या दो बार नहीं बल्कि 3 बार मर कर जीवित हो उठी है। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इस महिला तथा इसके रहस्य के बारे में।

जून बुर्चेल नामक महिला हो उठी मर कर जीवित-

know about the women who came back to life after dying several timesimage source:

आज जिस महिला के बारे में हम लोग आपको बता रहें हैं उसका नाम “जून बुर्चेल” है। यह महिला अब तक 3 बार मुर्दाघर से वापिस लौट आई है। अब 3 बार यह महिला डाक्टरों द्वारा मृत घोषित की जा चुकी है। मगर तीनों बार यह महिला मुर्दाघर से जीवित लौट आती है। डाक्टर इस घटना को देख हैरान थे और आम लोग इस महिला के रहस्य को समझ नहीं पा रहें थे। जून बुर्चेल अपने बचपन में काफी बीमार रहती थी और एक बार जब उसके परिजन उसको अस्पताल में लेकर गए तो डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

मृत घोषित कर डाक्टरों ने उसको मुर्दाघर में भर्ती कर दिया, पर जब काफी समय बाद उसको होश आ गया तब उसने अपने चारों और मृत लोगों की लाशें देखी और वह काफी सहम गई। उस समय जून बुर्चेल वहां से उठकर घर आ पहुंची। इसके अगले दिन भी ऐसी ही घटना जून बुर्चेल के साथ में घटी। तब डाक्टरों ने अपनी जांच में पाया कि जून बुर्चेल को कैटैप्लेसी नामक बिमारी है। इस बिमारी में जब भी व्यक्ति इमोशनल होता है तो वह बेहोश हो जाता है और उसका दोबारा उठने का कोई समय निश्चित नहीं होता है।

वह उसी समय भी भी उठ सकता है और कई महीने बाद भी। जून बुर्चेल के लिए मौत अब खेल जैसी बन गई है। वे कहती हैं कि मुझे बस इस बात का डर है कि लोग मुझे मृत समझ कर दफना न दें। इस प्रकार जून बुर्चेल के जीवन में यह घटना 3 बार घट चुकी है और अब डॉक्टर भी इस घटना के पीछे के रहस्य को समझ गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here