जानिए इस अनोखी गाय के बारे में, दूध निकालने में लगते हैं चार लोग

0
626
Know about the amazing cow which requires 4 men to collect milk cover

आपने बहुत सी गाय देखीं होंगी, पर क्या आप किसी ऐसी गाय को देखा हैं जिसका दूध निकालने के लिए कई लोगों को लगना पड़ता हैं। यदि नहीं तो आइए आज हम आपको ऐसी ही एक अनोखी गाय से रूबरू कराते हैं। गाय को सामान्य तौर पर देश की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी माना जाता है। प्राचीन काल से ही गाय को “पशु धन” माना जाता रहा है। गाय एक उपयोगी पशु है और आज देश विदेश में गाय के कारण काफी बड़ा व्यवसाय भी चल रहा है। आज के दौर में अपना देश तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ता जा रहा है पर आज भी गांव में लोग गाय को ही खरीदना पसंद करते हैं। गाय से न सिर्फ दूध मिलता है बल्कि इस दूध के बेचने से घर में आर्थिक सम्पन्नता भी आती है। यही कारण है कि गांव के लोग गाय को खरीदने से पहले गाय की प्रजाति आदि के बारे में अच्छे से बात कर लेते हैं।

Know about the amazing cow which requires 4 men to collect milk 1image source:

आज जिस अनोखी गाय के बारे में हम आपको बता रहें हैं उसका दूध निकालने के लिए करीब 4 लोगों की जरुरत होती है। इस गाय का नाम “गीर” है। असल में यह गाय गुजरात के गीर में पाई जाती है इसलिए इसका नाम गीर गाय पड़ा हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह गाय प्रतिदिन करीब 40 से 50 लीटर दूध देती है। माना जाता है कि इस गौवंश की मूल नस्ल काठियावाड़ है। ज्यादा दूध देने की काबलियत को देखते हुए यह अनोखी गाय अब विश्व प्रसिद्ध हो चुकी है। आप दुनिया के बहुत से देशों में इस गौवंश की नस्ल देख सकते हो।

Know about the amazing cow which requires 4 men to collect milk 2image source:

वर्तमान में पंजाब में भी गाय की एक ऐसी प्रजाति आ चुकी है जिसका दूध निकालने के लिए कई लोगों को लगना पड़ता है। यह गाय प्रतिदिन 60 लीटर के करीब दूध देती है। ब्राज़िल और इजरायल के किसान सबसे ज्यादा इसी नस्ल की गाय को लेना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि गिर गाय सालाना 2 से 6 हजार लीटर दूध देने की क्षमता रखती है और इसके बाद दूसरे नंबर पर साहिवाल गाय आती है जो कि प्रतिवर्ष 2 से 4 हजार लीटर दूध देती है। इस प्रकार अपने देश में दूध देने वाली बहुत सी नस्ल की गायें पाई जाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here