कैंडी स्टोर रेस्टोरेंट – यहां खाने की जगह लोग खाते हैं जूते, जानिए इसकी वजह

0
392
कैंडी स्टोर रेस्टोरेंट

 

खाना एक ऐसी चीज है जिसके लिए हमेशा लोग रेडी ही मिलते हैं। असल में लोग खाने के बहुत शौकीन होते हैं। चाहें वे कितने भी बिजी हों लेकिन जब कोई उनसे खाने के लिए पूछता है तो वे जल्दी ही तैयार हो जाते हैं। बहुत लोग ऐसे भी होते हैं जो भोजन के साथ अलग अलग एक्सपेरिमेंट करते हैं। कई लोग खाने को अलग ही अंदाज में खाते देखे जाते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि खाने के शौकीन लोग दुनिया में बहुत ज्यादा हैं। आप भी खाने के लिए बहुत बार किसी होटल या रेस्टोरेंट में गए होंगे, पर क्या आप किसी ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में जानते हैं जहां जूते खाने के लिए लोग लाइन लगाते हैं यदि नहीं तो आज हम आपको इस बारे में ही खबर देने जा रहें हैं।

कैंडी स्टोर रेस्टोरेंटImage Source: 

आपको बता दें कि यही इस रेस्टोरेंट की खूबी है कि यहां लोग न सिर्फ जूते खाने आते हैं बल्कि ऊपर से पैसे भी देकर जाते हैं। वर्तमान में यह रेस्टोरेंट काफी चर्चा में है और सोशल मीडिया पर इसके वीडियो तथा तस्वीरों को खूब शेयर किया जा रहा है। आप शायद यह सोच रहें होंगे कि इस रेस्टोरेंट में लोग आखिर जूते किस प्रकार खाते होंगे तो हम आपको बता दें कि यहां पर लोगों को खाने के लिए चॉकलेट के बने जूते दिए जाते हैं। यह अनोखा रेस्टोरेंट न्यू जर्सी में है और इसका नाम कैंडी स्टोर रेस्टोरेंट है। इसी रेस्टोरेंट में चॉकलेट से जूते की शेप देकर चॉकलेट बनाई जाती है और इसी को लेने के लिए लोग लाइन लगा कर खड़े रहते हैं। आज यह कैंडी स्टोर रेस्टोरेंट दुनियाभर में हाईहील की चॉकलेट निर्मित करने के लिए प्रसिद्ध हो चुका है। यहां पर चॉकलेट से बने इन असली दिखाई देने वाले जूतों को खाने के लिए लोग काफी उत्साहित दिखाई रहते हैं। कैंडी स्टोर रेस्टोरेंट की खासियत यह भी है कि यहां पर है हील चॉकलेट को निर्मित करना भी सिखाया जाता है। अब आप जान ही गए होंगे कि आखिर इस रेस्टोरेंट में लोग जूते खाने के लिए लंबी लंबी लाइनों में क्यों खड़े रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here