आतंक के खिलाफ भारतीय मुसलमान भाई आए आगे

0
422

भारत कई वर्षों से आतंक के खिलाफ आवाज उठाता रहा है। आतंकियों के चलते पूरे मुस्लिम समुदाय की छवि प्रभावित हुए और उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अब मुस्लिम समुदाय के लोग भी चाहते हैं कि आतंक को मिटाने के लिए सभी एकजुट हों। जिसके चलते अब आतंक के खिलाफ भारतीय मुसलमान भाइयों ने भी मोर्चा खोल दिया है। जमीयत उलेमा ए हिंद संगठन पेरिस में हुए हमले के लिए आतंकवाद के विरोध पर प्रदर्शन करने जा रही है। इस विरोध में करीब 75 शहरों के मुसलमान एकजुट होंगे।

madniImage Source: http://abpnews.abplive.in/

भारतीय मुसलमान अब आतंक के खिलाफ जंग में आगे आने लगे हैं। मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा ए हिंद के अधिकारियों का कहना है कि भारत से बेहतर कोई देश नहीं है। पेरिस हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ छिड़ी जंग में विरोध प्रदर्शन करने के लिए करीब 75 शहरों के मुस्लिम एकजुट हो गए हैं। जमीयत उलेमा ए हिंद के मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा इस्लाम के नाम पर हमले करना गलत है। इसके लिए ही अब खुद मुसलमान खुलकर विरोध प्रकट कर रहे हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने भी दुनिया के सभी देशों के मुस्लिमों से अपील की है कि वो अपने बच्चों को आईएस के संक्रमण की चपेट में आने से बचाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here