श्रद्धा की हद- देश में बने हैं सोनिया गांधी से लेकर सचिन तेंदुलकर के मंदिर, जानिए इनके बारे में

0
597
मंदिर

 

सामान्यतः भारत अपनी संस्कृति से जुड़े इतिहासिक मंदिरों को लेकर विश्व भर में मशहूर हैं। हमारे यहां बहुत से प्राचीन मंदिर स्थित हैं तथा कुछ मंदिर पौराणिक मान्यताओं पर भी आधारित हैं। आमतौर पर मंदिर भगवान के ही होते हैं पर हमारे देश में कुछ मंदिर पशुओं तथा जीवित लोगों को भी समर्पित हैं।

जी हां, देश में कई ऐसे मंदिर हैं जोकि वर्तमान में जीवित लोगों के ऊपर ही निर्मित किए दिए गए हैं। कुछ ऐसे भी मंदिर अपने जहां देव प्रतिमा के स्थान पर पशुओं की प्रतिमा स्थापित की गई हैं। आज हम आपको ऐसे ही मंदिरों की जानकारी देने जा रहें हैं। आइये जानते हैं इन मंदिरों के बारे में।

1 – ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर मंदिर –

मंदिरImage Source: 

सचिन तेंदुलकर को कौन नहीं जानता हैं। उनको क्रिकेट का भगवान कहा जाता हैं। आज दुनिया में सभी लोग उनके फैंस हैं। सचिन एक बड़े स्तर के खिलाड़ी रहें हैं पर सचिन को न सिर्फ उनके अच्छे खेल की वजह से बल्कि उनके अच्छे व्यवहार के कारण भी याद किया जाता हैं। इसी कारण बिहार के कैमूर जिले के निवासी ने सचिन की एक आदमकद प्रतिमा को स्थापित कर उनका मंदिर बनाया हैं। इस मंदिर का उदघाटन भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी ने किया था।

2 – सोनिया गांधी का मंदिर –

मंदिरImage Source: 

सोनिया गांधी भारत में एक अच्छी राजनेता के रूप में जानी जाती हैं। वे कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष भी हैं। सोनिया गांधी को उनके व्यक्तित्व तथा उनके द्वारा किये गए कार्यों के कारण देश के लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। इसी कारण तेलंगाना में उनका एक मंदिर बनाया गया हैं। इस मंदिर का निर्माण सोनिया गांधी के एक समर्थक पी शंकर राव ने किया हैं। पी शंकर राव ने यह मंदिर सोनिया गांधी द्वारा तेलंगाना राज्य के गठन के लिए की गई कोशिशों की याद में बनाया हैं।

3 – कुत्ते का मंदिर –

मंदिरImage Source: 

आपने भगवान के बहुत मंदिर देखें होंगे पर क्या आपने कभी किसी कुत्ते का मंदिर देखा हैं। आपकों बता दें कि कुत्ते का यह मंदिर कर्णाटक के गांव में स्थित हैं। इस मंदिर में देव प्रतिमा के स्थान पर कुत्ते की प्रतिमा लगी हैं। लोगों का मानना है कि कुत्ता इंसान का सबसे वफादार जानवर होता हैं और उसे आदर देना चाहिए इसलिए इस मंदिर का निर्माण किया गया हैं। इस मंदिर में किसी देव प्रतिमा की तरह ही कुत्ते की प्रतिमा का पूजन किया जाता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here