पत्नी की मौत के बाद की चुहिया से शादी, मान रहा हैं पत्नी का पुनर्जन्म

0
331
husband married a femal mouse believing its her dead wife's rebirth cover

कभी-कभी शादियों से जुड़ी कुछ ऐसी ख़बरें पढ़ने को मिलती हैं जिनको जानकर लोग भी हैरात में पड़ जाते हैं। कुछ समय पूर्व यह खबर आई थी कि एक व्यक्ति ने चुहिया से शादी की हैं। यह भी बताया गया था कि वह चुहिया उस व्यक्ति की मरी हुई बीवी का पुर्नजन्म हैं। इस खबर के आने से लोग दंग रह गए और खबर देने वाली साइट के फेसबुक पेज पर 55,000 शेयर तथा 400 से अधिक ट्वीट किये गए। मगर असल में यह खबर पूरी तरह से नकली यानि फेक थी।

husband married a femal mouse believing its her dead wife's rebirthimage source:

आपको बता दें कि इस खबर को WNDR नामक एक वेबसाइट ने जारी किया था। इस खबर में यह कहा गया था कि भारत में बेंगलुरू के निवासी वसु नामक व्यक्ति ने एक चुहिया से शादी की हैं। वसु की ओर से खबर में यह भी लिखा गया था कि जब उन्होंने उस चुहिया को देखा तो वे समझ गए कि ये चुहिया उनकी पत्नी का ही पुनर्जन्म हैं। इसकी आंखें उनकी पत्नी से मिलती हैं। इसके बाद में वे एक मंदिर गए और वहां उन्होंने मंदिर के पुजारी को उनकी शादी कराने के लिए राजी किया।

पोस्ट में वेबसाइट ने कहा था कि शादी होने के बाद पेटा सहित दुनिया की कई ऐसी संस्थाओं ने इस शादी का विरोध भी किया जो जीवों के लिए कार्य करती हैं। आपको बता दें कि WNDR एक फेक खबरें देने वाली वेबसाइट हैं। इस वेबसाइट के डिस्क्लेमेर में यह बताया गया हैं कि हमारी सभी ख़बरों के पात्र तथा आर्टिकल फेक हैं और इनका उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन करना मात्र हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here