कभी सोने से निर्मित थी रावण की यह लंका, जानिए इसके वर्तमान स्वरुप के बारे में

0
3296
here is how this country lanka developed by ravana looks like cover

प्राचीन समय से रावण की सोने की लंका प्रसिद्ध रही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह अब कैसी दिखाई देती हैं। यदि नहीं तो आज हम आपको यहां लंका के आधुनिक स्वरुप के बारे में बताने जा रहे हैं। रावण के बारे में बात की जाए तो वह ज्ञानी होने के साथ साथ अहंकारी भी था। उसकी लंका को त्रेतायुग के त्रिकुटाचल पर्वत पर स्थित बताया गया हैं। रावण के विनाश की कथा तो आप सभी जानते ही हैं। इस कथा का सबसे अहम भाग वह हैं जिसमें महाबली हनुमान रावण की लंका में आग लगा देते हैं जो कि सोने से निर्मित थी।

इस प्रकार से निर्मित हुई थी लंका –

here is how this country lanka developed by ravana looks like 1image source:

पौराणिक मान्यताओं के हिसाब से सोने की लंका का निर्माण भगवान शिव और देवी पार्वती ने अपने लिए किया था। इसके गृह प्रवेश के लिए रावण के पिता ऋषि विश्रवा को बुलाया था। पूजन का कार्य करने के बाद उन्होंने भगवान शिव से दान में लंका मांग ली थी। इस प्रकार लंका पर रावण परिवार का अधिपत्य हुआ था।

कैसी हैं वर्तमान लंका –

here is how this country lanka developed by ravana looks like 2image source:

वर्तमान समय में बहुत से खोजकर्ता त्रेता युग के उस प्राचीन इतिहास को खोजने के लिए श्रीलंका में गए और वहां पर उन्होंने बहुत से प्रमाण खोजे। खोजकर्ताओं ने पता लगाया कि रावण ने 4 हवाई अड्डे बनाये हुए थे। जिनके नाम वरियापोला, उसानगोडा, तोतूपोलाकंदा तथा गुरुलोपोथा था। इस संबंध में दुसरा प्रमाण यह हैं कि रावण की लंका तक जाने के लिए प्रभू श्रीराम ने जिस पुल का निर्माण किया था वह आज भी समुद्र तल के अंदर हैं।

here is how this country lanka developed by ravana looks like 3image source:

इसके अलावा रावण की लंका में खंडर भी देखने को मिले हैं। इन खंडरों को देखने से पता लगता हैं कि ये अपने समय में बहुत भव्य महल होंगे। इन खंडरो के अनुसंधान से इस बात का पता लगा कि ये काफी ऊंचे तथा मजबूती के साथ बनाये गए थे। इनकी स्थापत्य कला तथा वास्तु कला बहुत ही सुंदर तथा ज्योतिष के अनुसार की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here