सही भोजन ही प्रदान करेगा स्वस्थ शरीर

-

शरीर की सभी आवश्यकताएं भोजन से ही पूरी होती हैं। सही भोजन आपको न सिर्फ स्वस्थ तन प्रदान करता है, बल्कि मन भी स्वस्थ बनाता है। कई बार हम कई तरह की डाइट फॉलो करने के चक्कर में अपने शरीर की ओर ध्यान ही नहीं दे पाते हैं। जिसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। शरीर के लिए सही डाइट के प्रति बरती जाने वाली लापरवाहियों की भी हमें जानकारी होनी चाहिए। आज हम यहां कुछ इन्हीं बिंदुओं पर चर्चा कर रहे हैं।

व्यायाम जरूरी-

1Image Source: http://hindi.khoobsurati.com/

कई दिनों तक व्यायाम से दूर रहने के बाद हम अक्सर जोश में एक ही दिन में सारी कसर पूरी करने के लिए कई घंटों तक व्यायाम करने में लग जाते हैं, लेकिन इस तरह एक ही दिन में सारी कसर पूरी करने के चक्कर में शरीर की मांसपेशियों मे जकड़न होने लगती है। कई दिनों बाद व्यायाम करने पर धीरे-धीरे ही व्यायाम का स्तर बढ़ाना चाहिए।

समय पर करें भोजन-

2Image Source: http://img01.ibnlive.in/

हमेशा समय पर भोजन करना चाहिए। साथ ही हमें भूख लगने पर नमकीन, चिप्स और स्नैक्स खाने से बचना चाहिए। अगर समय पर भोजन किया जाए तो इन सभी चीजों से छुटकारा पाया जा सकता है, क्योंकि यह सारी चीजें सेहत को खराब करने का बड़ा कारण होती हैं।

नाश्ता हल्का करें-

3Image Source: http://navbharattimes.indiatimes.com/

सुबह का नाश्ता हमेशा हल्का ही करना चाहिए ताकि हमारे शरीर की एनर्जी संतुलित बनी रहे। नाश्ता हैवी करने पर शरीर को उसको पचाने में ज्यादा टाइम लगता है। इसलिए हल्के नाश्ते से शरीर में पूरे दिन फुर्ती बनी रहती है।

वजन कम करने के लिए कम खाना ठीक नहीं-

4Image Source: http://www.onlymyhealth.com/

हमेशा देखा जाता है कि लोग वजन कम करने के लिए खाना कम कर देते हैं, जबकि यह तरीका बेहद ही गलत है। वजन कम करने के अन्य भी आसान उपाय हो सकते है। जिन्हें अपना कर आप थोड़े दिनों पतले हो सकते हैं।

नमक का इस्तेमाल सुंतलित करें-

5Image Source: http://quintype-01.imgix.net/

अधिसंख्य लोगों का मानना है कि नमक का त्याग कर देने से शरीर स्वस्थ रहता है, लेकिन आप को बता दें कि इस तरह की मान्यता बेहद ही गलत है क्योंकि नमक न खाने से निम्न रक्तचाप वाले लोगों को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए नमक का सेवन संतुलित मात्रा में हमेशा करना चाहिए।

vikas Arya
vikas Aryahttp://wahgazab.com
समाचार पत्र पंजाब केसरी में पत्रकार के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। कई वर्षो से पत्रकारिता जगत में सामाजिक कुरीतियों और देश दुनिया के मुख्य विषयों पर लेखों के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा हूं। अब मेरा प्रयास है कि मैं ऑनलाइन मीडिया पर भी अपने लेखों से लोगों में नई सोच और नई चेतना का संचार कर सकूं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments