ये आसान उपाय बनाये रखेंगे आपको हमेशा जवान

0
478
जवान

 

लोग अपने आपको हमेशा जवान और आनंदित रखने के लिए बहुत कुछ करते हैं। इसी लिए आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहें हैं। सबसे पहले आपको हम बता दें कि हमारे शरीर को सबसे ज्यादा प्रभावित हमारा मन करता है। यदि आप मन से सदैव संतुष्ट और खुश रहेंगे तो आपकी बढ़ती उम्र का असर आपके शरीर पर हावी नहीं होगा और आप एक जवान व्यक्ति दिखाई पड़ेंगे। अपने मन के परिवर्तन से आप अपने शरीर में किस प्रकार से परिवर्तन कर खुद को फिट रखें इसके लिए हम आपको यहां कुछ फार्मूले बता रहें हैं। आप इनको अपनी दैनिक दिनचर्या में जरूर अपनाएं तथा लाभ लें। आइये जानते हैं इन सरल फार्मूलों के बारे में।

जवान
Image Source:

1 – यदि आप अपना चेहरा साफ करना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपके चेहरे की सभी झूरियां खत्म हो जाएं तो आप पपीते के टुकड़े को अपने चेहरे पर प्रतिदिन रगड़े। ऐसा करने से आपके चेहरे की झूरियां खत्म हो जाएगी तथा आपके चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण नहीं दिखाई देंगे।

2 – जहां तक शरीर को फिट रखने की बात है तो आप प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों को सबसे ज्यादा मात्रा में खाएं। जैसे की राजमा। इसमें प्रोटीम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है तथा फाइवर की बहुत कम। यह दिल की समस्याओं में बहुत लाभकारी है। इस प्रकार की अन्य चीजों को अपनी डाइट में प्रयोग करें।

3 – सबसे जरूरी बात मन को प्रसन्न रखने की है। आप अपने मन से सदैव प्रसन्न रहें। यदि किसी प्रकार का कोई तनाव हो तो अपने दोस्तों से मिले या मनोरंजक प्रोग्राम देखें। इससे आपका मन दूसरी और चला जायेगा।

4 – नींद हमेशा पूरी लें न की ज्यादा सोएं। ज्यादा सोना हानिकारक है तथा कम नींद लेना भी। इन चीजों को अच्छे से समझ लें। इसके अलावा पानी को भी अच्छी मात्रा में पिए। कम पानी का सेवन न करें।

5 – प्रतिदिन अलसी को सुबह जरूर खाएं। यह आपको लंबे समय तक जवान बनाये रखती है। इसके अलावा प्रतिन जिम जाए, योग करें, हरी सब्जियों का सेवन करें तथा घूमने की आदत भी सुबह के समय डालें। गेहूं के ज्वारे को प्रतिदिन सुबह खाएं। इससे चेहरे की झुर्रियां समाप्त होती हैं तथा त्वचा पर चमक भी आती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here