परंपरा – यहां की दुल्हन को देख कर चकरा जाता है दूल्हा, जानें क्यों

-

 

आपने शादियों की अजीब प्रथाओं और परंपराओं के बारे में पढ़ा होगा, पर आज हम आपको एक ऐसी प्रथा से रूबरू करा रहें हैं, जिसमें दुल्हन को ऐसा रूप दिया जाता है कि उसको देख कर दूल्हा भी चकरा जाता है। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी ही प्रथा के बारे में अपने इस आलेख में जानकारी देने जा रहें हैं। यह खबर बुलगारिया से है। यहां पर शादी के समय दुल्हन का मेकअप कुछ इस प्रकार से किया जाता है कि दूल्हा उसको देख कर चक्कर खा जाता है। यहां की शादियों में सबसे विचित्र बात यह होती है कि जब तक दुल्हन अपनी आंखें नहीं खोलती है तब तक शादी कराने वाले मौलाना शादी के इस जोड़े को अपना आशीर्वाद भी नहीं देते हैं। इस परंपरा को काफी पुराना माना जाता है।

Image Source:

शादी के लिए तैयार की गई दुल्हन के चेहरे सहित उसकी आंखों पर भी एक खास पेंट लगाया जाता है तथा दुल्हन के चेहरे को फूलों तथा सितारों से ढका जाता है। शादी की रस्में जब तक पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती हैं, तब तक लड़की अपनी आंखें नहीं खोलती है। यह मेकअप करके दुल्हन किसी मूर्ति की तरह लगती है और दुल्हें को उसको छू कर विश्वास करना होता है कि वह उसकी दुल्हन ही है। इसके बाद में लड़की के माता-पिता अपनी बेटी को इजाजत देते है कि वह दूल्हे के साथ उसके घर जा सकती है और यह सब होने के बाद में ही दूल्हा अपने साथ दुल्हन को ले कर अपने घर आ जाता है।

shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments