व्हेल मछली ने 8 वर्षीय बच्चे को चंद मिनटों में ही बना दिया लखपति

-

 

वैसे तो अमीर बनने के लिए लोगों को कड़ी मेहनत और धैर्य की जरुरत होती है पर आज हम आपको एक ऐसे लड़के के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं, जो चंद मिनटों में ही लखपति बन गया। जी हां, यह सच है और चकित करने वाली बात यह है कि इस बच्चे को लखपति बनाने वाली एक मछली है। असल में किसी को भी यह नहीं पता होता कि उसकी किस्मत कब और कैसे बदल जाए। कुछ ऐसा ही हुआ लंदन में रहने वाले एक बच्चे के साथ जिसकी उम्र महज 8 वर्ष की है, आइये अब आपको बताते हैं इस लड़के के बारे में।

Image Source:

इस 8 वर्षीय बच्चे का नाम चार्ली नयास्मिथ (Charlie Naysmith) है और हुआ यह की एक दिन यह बच्चा समुद्र के किनारे घूम रहा था, तब अचानक उसकी नजर किसी अजीब सी चीज पर पड़ी। जब इस बच्चे ने पास जाकर उस चीज को देखा तो वह कोई पीली सी वस्तु थी। बच्चे को कुछ समझ नहीं आया तो वह उसको उठा कर अपने घर ले गया, जहां उसने अपने माता-पिता को वह चीज दिखाई और बाद में जब इस चीज की जांच की गई तो पाया गया कि यह व्हेल की उल्टी है। आपको बता दें व्हेल की यह उल्टी बहुत महंगी होती है। इस बच्चे को जो टुकड़ा मिला था उसका भार 600 ग्राम था, जिसकी कीमत 23 लाख रूपए है। इस प्रकार से व्हेल मछली ने इस बच्चे को कुछ ही समय में लखपति बना दिया।

shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments