दुनिया का पहला एलियन बनता जा रहा है यह युवक, वैज्ञानिक हुए हैरान

0
432

 

एलियन के बारे में अपने कई खबरें पढ़ी या सुनी होंगी, पर आज हम आपको अपनी धरती के ही एक ऐसे व्यक्ति एक बारे में बता रहें हैं, जो धीरे-धीरे एलियन में बदलता जा रहा है। जी हां, आज हम आपको बता रहें हैं एक ऐसे युवक के बारे में जो की आने वाले समय में इस धरती का पहला एलियन बनेगा। आपको हम यह भी बता दें कि यह युवक अभी महज 22 वर्ष का है और वर्तमान में इस युवक की तस्वीरे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, आइए जानते हैं इस लड़के के बारे में।

Image Source:

अमेरिका के लॉस एंजिल्‍स सिटी में यह लड़का रहता है और इसका नाम विनी (Vinny Ohh) है। वर्तमान में इस लड़के की उम्र महज 22 वर्ष है। विनी नामक यह युवक खुद को न पुरुष मानता है और न ही महिला। इस लड़के की सोच काफी अजीब है और इसी कारण यह लड़का खुद को किसी अन्य ग्रह से आए एलियन की तरह बनाने पर लगा हुआ है। आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि महज 17 वर्ष की उम्र से ही विनी ने तरह-तरह की सर्जरी करानी शुरू कर दी थी, ताकि वह एलियन के जैसा दिख सके। सबसे पहले विनी ने अपने होंठो की सर्जरी कराई थी और उसके बाद में अपनी नाक, आइब्रो तथा आईलिड की भी सर्जरी कराई। आपको हम यह बता दें कि विनी नामक यह युवक अब तक 33 लाख रूपए अलग-अलग सर्जरीज में खर्च कर चुका है। विनी को पूरी तरह खुद को एलियन में बदलने के लिए 110 सर्जरीज से गुजरना होगा और उसके बाद ही वह पूरी तरह एलियन नजर आने लगेगा। अब इसको एक सनक ही कहना चाहिए कि यह व्यक्ति खुद को सामान्य इंसान से एलियन बनाने पर तुला हुआ है। खैर, अब देखना यह है कि कब तक यह दुनिया का पहला एलियन सभी के सामने आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here