आप एमपी भगवंत मान का शराब पीकर भोग में जाने से बवाल

0
343

पंजाब के संगरूर जिले से आप एमपी भगवंत मान पर शराब पीकर शहीदी भोग में जाने का आरोप लगा है। दरअसल पंजाब में धार्मिक ग्रन्थ के अपमान पर हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई थी। उन दोनों के भोग में गए मान को कुछ सिक्ख प्रदर्शनकारियों ने धक्का देकर निकाल दिया। सांसद मान पर प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया के वे शराब पीकर शहीदी भोग समागम में आए थे।

भगवंत पर लगे इस आरोप पर उनकी मां ने सफाई देते हुए कहा है कि उनको बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। भगवंत ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा मुझे बदनाम करने के लिए झूठा प्रचार किया जा रहा है। शराब वाली बात में कोई सच्चाई नहीं है। मैं ऐसे काम के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं। मैं सच्चे दिल से लोगों के हक की लड़ाई जारी रखूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here