महारानी एलिजाबेथ ने भारतीय मूल की महिला इंजीनियर को किया आमंत्रित

0
389

लंदन स्थित यूरोप की सबसे ऊंची इमारत द शार्ड के निर्माण का हिस्सा होने के कारण भारतीय मूल की रोमा अग्रवाल को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-2 ने बकिंघम पैलेस के समारोह में आमंत्रित किया है। इस समारोह का उद्देश्य ब्रिटेन में महिलाओं को इंजीनियरिंग में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस समारोह की मेजबानी ब्रिटेन की 89 साल की महारानी कर रही हैं। इस समारोह में रोमा (29) अन्य महिला इंजीनियरों के साथ शामिल होंगी।

रोमा ने आयोजन की पूर्व संध्या पर कहा, हमें नई लड़कियों को इस प्रोफेशन में आने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग में करियर बनाना काफी मनोरंजक है।
आपको बता दें कि यूके में इंजीनियरिंग या तकनीकी सेवाओं में सिर्फ 6 प्रतिशत महिलाएं ही रजिस्टर्ड हैं, जो यूरोप में सबसे कम है। इस समारोह में महारानी एलिजाबेथ की वो तस्वीर भी शामिल की गई है जो विश्व युद्ध-2 के दौरान ली है। इस तस्वीर में राजकुमारी एलिजाबेथ टेरिटोरियल सर्विस में मेकैनिक की पोशाक में है।

शाही घराने के एक अधिकारी के मुताबिक महारानी ने ऑक्सिलरी टेरीटोरियल सर्विस में मेकेनिक के तौर पर काम करके बहत कुछ सीखा और अनुभव किया है। उन्होंने अपने हाथ गंदे किए और अपने काम का आनंद भी लिया। इसी बात से आज की लड़कियां प्रेरित होंगी और इंजीनियरिंग को अपना प्रोफेशन बनाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here