संन्यास के बारे में सवाल पूछने पर धोनी ने यूं दिया जवाब

-

31 मार्च यानि कल भारत और वेस्ट इंडीज का सेमीफाइनल मुकाबला हुआ था, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम को हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान धोनी रिपोर्टर के सवालों का जवाब दे रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के एक जर्नलिस्ट ने धोनी से संन्यास के बारे में सवाल पूछा, लेकिन यह सवाल उस पर ही भारी पड़ गया। उस सवाल पर धोनी ने प्रतिक्रिया अपने ही अंदाज में दी।

ऑस्ट्रेलिया के जर्नलिस्ट ने पूछा कि धोनी क्या आप टूर्नामेंट के बाद भी खेलते रहेंगे? इस पर धोनी बोले कि आप यहां आइए! कुछ फन करते हैं। जब जर्नलिस्ट हिचकिचाने लगा तो धोनी ने प्लीज करते हुए उन्हें बुलाया। फिर पूछा कि क्या आप चाहते हैं कि मैं रिटारमेंट ले लूं? क्या मैं आपको अनफिट लगता हूं, क्या मैं आपको पिच के दौरान भागते हुए पसंद नहीं आता। इस पर जर्नलिस्ट ने कहा कि नहीं सर आप फिट हैं। इस पर धोनी ने हंसते हुए कहा कि आपने अपने सवाल का जवाब खुद ही दे दिया।

ms dhoniImage Source: http://st3.cricketcountry.com/

इस मजेदार बातचीत का वीडियो यहां देख सकते हैं-

Video Source: https://www.youtube.com/

जानिए क्यों दी धोनी ने ऐसी प्रतिक्रिया..?

दरअसल संन्यास के ऊपर धोनी से कई बार सवाल पूछा जा चुका है। आपको बता दें कि इससे पहले इस सवाल को पूछे जाने पर धोनी रिपोर्टर के ऊपर भड़क गए थे। इसलिए इस बार धोनी ने चिल होकर इस बात का जवाब दिया। अब शायद ही कोई जर्नलिस्ट इस मुद्दे पर धोनी से सवाल करे।

हारने पर जताई निराशा-

मीडिया से बातचीत के दौरान कप्तान धोनी ने सेमीफाइनल में हारने पर अफसोस जाहिर किया और इसके लिए गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराया। धोनी ने कहा, इस मैच में टॉस हारना हमारे लिए बुरा साबित हुआ। उन्होंने कहा दरअसल गेंदबाजों को गीली बॉल खेलने से परेशानी आई। धोनी खासकर नो बॉल से निराश हैं। जिस पर भारतीय टीम ने दोनों बार कैच पकड़ी थी, लेकिन जद्दोजहद के बाद भी भारत 7 विकेट से वेस्ट इंडीज से हार गया।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments