दिल्ली के म्यूजियम में आग, नेचुरल हिस्ट्री के अहम दस्तावेज जले

0
693

दिल्ली में फिक्की की बिल्डिंग में स्थित नेशनल म्यूजियम में सोमवार रात भीषण आग लग गई। दिल्ली के मंडी हाउस में स्थित फिक्की की इमारत में स्थित म्यूजियम की सबसे ऊपर वाली मंजिल पर रात पौने दो बजे आग लगी। उस वक्त वहां वर्कर काम कर रहे थे। सबसे पहले आग ऊपरी मंजिल पर लगी जो कि धीरे-धीरे म्यूजियम तक फैल गई।

museum-fire1

इस आग से म्यूजियम को काफी नुकसान पहुंचा। वहां रखा काफी सामान जलकर खाक हो चुका है। आपको बता दें कि म्यूजियम में तीसरे फ्लोर तक प्रदर्शनी हुआ करती है और पांचवें व छठें फ्लोर पर म्यूजियम के संचालक, सांइटिस्ट सहित कई विभागों के दफ्तर बने हुए हैं।

दमकल विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी कि म्यूजियम में लगी आग को बुझाने के लिए कम से कम 35 दमकल की गाड़ियां लगाई गई हैं। भीषण आग को बुझाने के लिए दमकल के कर्मचारियों को लगभग 4 घंटे तक जद्दोजहद करनी पड़ी। आग को काबू करने के बाद ये अभियान इसके बाद भी चलाया गया ताकि वहां के तापमान पर काबू पाया जा सके। नैचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में जीव, खनिज, वनस्पति जैसी चीजों के बारे में जानकारी दी जाती है। आपको बता दें कि इस बिल्डिंग में साल 1978 से म्यूजियम चल रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि ‘म्यूजियम में दिखाने के लिए रखे गए संकलन व दस्तावेज सहित लगभग सभी कुछ नष्ट हो गया। इनमें कुछ अहम दस्तावेज भी थे। अभी नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।’

museum-fire2Image Source :http://www.thehansindia.com/

आपको बता दें कि इस हादसे में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की इमारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि इमारत में फायर सिस्टम काम नहीं कर रहा था।

म्यूजियम में लगी भीषण का आग का विडीयो यहां देखें।

Video Source :https://www.youtube.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here