देखिए ‘दीवानी मस्तानी’ में दीपिका का शाही अंदाज

0
398

मच अवेटिड फिल्म बाजीराव मस्तानी का नया गाना ‘दीवानी मस्तानी’ रविवार को दिल्ली में लॉन्च किया गया। इरोज इंटरनेशनल ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस सॉन्ग को लॉन्च किया। इस गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है और फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने ही इस गाने को कंपोज किया है। इस गाने की अनाउंसमेंट काफी पहले से कर दी गई थी और ऑडियंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रही थी।

रणवीर सिंह, दीपिका पादूकोण और प्रियंका चोपड़ा स्टारर इस फिल्म को 18 दिसंबर 2015 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में रणवीर बाजीराव, दीपिका मस्तानी और प्रियंका काशीबाई के रोल में नजर आएंगी। दीपिका के फिल्म में फर्स्ट लुक को काफी सराहा गया था। अब ‘दीवानी मस्तानी’ गाने को भी ऑडियंस काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रही हैं।

दिल्ली में हो रहे ‘ब्लेंडर्स प्राइड फैशन वीक’ में दीपिका पहले ही ‘मस्तानी’ के लुक को लॉन्च कर चुकी हैं। इसके लिए शो में खास आइना महल का सेटअप तैयार किया गया था। शो के दौरान उन्होंने ट्रेडिशनल आउटफिट में एंट्री ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here