सांप को मारने पर अचानक ही आ गए अनगिनत सांप, लोग हुए भयभीत

0
623
सांप

कभी कभी ऐसी घटनाएं सामने आ जाती है। जो लोगों को हैरान कर देती हैं। आज जिस घटना के बारे में आपको यहां बताया जा रहा है। वह सांपो से जुड़ी हुई है। सांपो की घटनाएं वैसे भी अपने आप में रोमांचक होती ही हैं। इसका असल कारण है की सांप हिंदू धर्म में अपना एक प्रमुख स्थान रखता है। सांपो के ऊपर अभी तक कई प्रकार की फ़िल्में तथा सीरियल आदि बनाये जा चुके हैं। जो अपने समय में हिट साबित हुए। इससे पता लगता है की सांपो तथा उनके जीवन के बारे में जानने के लिए आज भी बहुत बड़ी संख्या में उत्सुक हैं। यदि एक आम आदमी किसी सांप को अपने घर में देख भी लेता है तब वह भयभीत हो ही जाता है लेकिन यदि उसके सामने अचानक अनगिनत सांप आ जाएं तब क्या हो सकता है। ऐसी ही एक घटना आप यहां पढ़ रहें हैं। आइये अब विस्तार से बताते हैं आपको इस घटना के बारे में।

सांप Image source:

बिहार से सामने आई यह घटना –

यह घटना बिहार प्रदेश से सामने आई है। इसको जिस किसी ने भी सुना वह हैरान रह गया। आपको बता दें की बिहार इ सिवान जिले के अंतर्गत आने वाले  हरिपुर कला गांव से यह अनोखी घटना सामने आई है। “रामपूजन राम सिंह” इस गांव में ही एक शिक्षक हैं। उनके पुराने घर को ठीक कराने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान कहीं से  एक सांप निकल आया। जिसको उसी समय काम कर रहें मजदूर ने मार डाला। इसके बाद में एक के बाद एक 6 खतरनाक सांप निकल आये। इन सांपो को देख कर सभी भयभीत हो उठे। इन सभी सांपो को देखकर मजदूर अपना कार्य छोड़ कर भाग निकले साथ ही घर के सदस्य भी चीख पुकार करते हुए घर से बाहर भाग आये। इसके साथ ही यह खबर गांव में आग की तरह फ़ैल गई। लोग काफी समय तक भयग्रस्त रहे। काफी समय बाद लोगों ने फिर से हिम्मत जुटाई तथा आस पड़ोस और मजदूरों की सहायता से सांपो पर काबू पाया गया। इसके बाद भी लोगों के मन में यह प्रश्न बना रहा की एक सांप की मौत के बाद अचानक ही इतने सांप बदला लेने के लिए कैसे निकल आये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here