जूते के अंदर में छिपा था कोबरा सांप, देखा तो डर से सहम गए लोग

0
528
कोबरा सांप

कभी कभी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। जिनको देख कर लोग भी हैरत में पड़ जाते हैं। आज हम आपके सामने एक ऐसी ही घटना को लेकर आये हैं। इस घटना को जानकर न सिर्फ आप हैरत में पड़ जाएंगे बल्कि आपको यह भी जानकारी मिलेगी कि किस प्रकार आपको दैनिक कार्य करते समय भी सर्तकता बरतनी चाहिए। कई बार घर में सांप या ऐसे अन्य जीव घुस जाते हैं और इनकी वजह से घर वालो को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। मगर सब से बड़ी परेशानी तब आती है जब ये जीव घर में ही इधर उधर छुप जाते हैं और ढूंढने से भी नहीं मिलते। आज जिस घटना के बारे में यहां हम आपको बता रहें हैं वह भी कुछ ऐसी ही है। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इस घटना के बारे में।

कोबरा सांपImage Source:

यह घटना राजस्थान के अलवर शहर के विवेकानंद नगर से सामने आई है। हाल ही में फर्स्ट स्टेप संस्था के विवेक जायसवाल यहां के एक घर में सांप पकड़ने के लिए अपनी टीम के साथ पहुचें थे। घर में आने के बाद विवेक अपनी टीम के साथ कोबरा सांप को ढूंढने लगें। कुछ समय बाद में घर के लोगों ने विवेक को बताया कि कोबरा घर के पीछे वाले कमरे की ओर गया था। इसके साथ ही विवेक घर के पिछले कमरे में चले गए और वहां पर कोबरा सांप को ढूंढने लगें। काफी ढूंढने के बाद भी जब कोबरा नहीं मिला तो कमरे में अचानक से सांप के फुफकारने की आवाज आने लगी। इस आवाज के जरिए फिर से खोज शुरु की गई। कुछ देर बाद कोबरा बच्चे की स्कूल ड्रेस के सफेद जूते में छिपा पाया गया। बच्चे जूते को बड़ी सतर्कता के साथ कमरे से बाहर लाया गया तथा लकड़ी की सहायता से उसको बाहर निकाला गया। कोबरा ने बाहर आते ही अपना फन फैला लिया। इसके बाद विवेक जायसवाल की टीम ने सांप को पकड़ लिया तथा उसको जंगल में छोड़ दिया गया। इस प्रकार से घर में छुपे कोबरा का भय लोगों से दूर हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here