20 करोड़ तक बिना रुके पहाड़े सुना देता है यह बच्चा, जानें इसके बारे में

0
575
पहाड़े

 

आमतौर पर लोगों को 10 या 20 तक पहाड़ें याद होते है, पर जिस बच्चे के बारे में हम आपको बता रहें हैं उसको 20 करोड़ तक के पहाड़े याद हैं। यह बच्चा 20 करोड़ तक के पहाड़े बिना किसी रूकावट के सुना देता है। देखा जाए तो आजकल के बच्चें बड़ों से भी आगे निकल गए हैं। कुछ बच्चों की खबरें पढ़कर तो ऐसा महसूस होता हैं कि देवी सरस्वती की कृपा इन बच्चों पर कुछ ज्यादा ही हो गई है। ऐसा ही एक बच्चा हाल ही में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सामने आया है।

इस बच्चे का नाम चिराग है तथा यह अभी मात्र 8 वीं क्लास का विद्यार्थी है।

पहाड़ेImage Source:

यह बच्चा 20 करोड़ तक के पहाड़ों को बिना रुके सुना देता है। यही खूबी इस बच्चे की ओर सभी को आकर्षित कर रही है। चिराग की उम्र अभी महज 13 वर्ष है और यह वैज्ञानिक बन कर देश का नाम ऊंचा करना चाहता है। इस बच्चे की इच्छा यह भी है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा देश के पीएम मोदी जी इस बच्चे के गांव में एक बार जरूर आएं। इस बच्चे ने अपनी प्रतिभा के बल पर कई पुरुस्कारों को भी जीता है।

वर्तमान में इस बच्चे के पास कई मैडल तथा प्रमाण पत्र हैं जो कि इस बच्चे की प्रतिभा के प्रमाण हैं। चिराग के पिता बताते हैं कि “वे एक गरीब परिवार से हैं, पर उनका बच्चा वैज्ञानिक बनने का सपना देखता है। हालांकि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह चिराग के सपने को पूरा कर सकें पर उसके सपने के लिए वे अपनी तरफ से पूरी मेहनत करेंगे ताकि उनका बच्चा वैज्ञानिक बन कर देश का नाम ऊंचा कर सके।” आज के समय में यह बच्चा किसी अजूबे से कम नहीं है, खैर हम आशा करते हैं कि बड़ा होकर यह बच्चा अपना सपना जरूर पूरा करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here