तालाब में मिली खून सूंघ कर शिकार करने वाली मछली

0
1079

देखा जाए तो समंदर में मछलियों की अपनी एक अलग ही दुनिया होती है और उनमें से बहुत सी प्रजातियों की मछलियों को आज हम जान भी चुके हैं। हर मछली की अपनी अलग खासियत होती है। कुछ मछली मानव के लिए लाभकारी साबित होती हैं, तो कुछ मछलियां खतरनाक। वैसे तो शार्क से लेकर ह्वेल तक मानव के लिए खतरनाक मानी जाती रही हैं, पर आज हम आपको एक ऐसी मछली के बारे में बता रहे हैं जो मानव का खून सूंघ कर शिकार करती है। इस मछली का नाम है “पिरान्हा“। यह मछली वैसे तो समंदर और बर्फीले पानी में पाई जाती है पर इस बार यह मध्य प्रदेश के एक तालाब में सफाई के दौरान पाई गई।

मंदिर के पास स्थित है तालाब

यह खतरनाक और आदमखोर पिरान्हा मछली मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक तलाब की सफाई के दौरान पाई गई। यह तालाब बिजासन माता मंदिर के पास है। इस तालाब में 2 पिरान्हा मछलियां मिली हैं, जिनका वजन 10 और 15 किलो बताया जा रहा है। यह बात अभी तक पता नहीं चल पाई है कि यह मछली आखिर तालाब में कैसे आ गई।

मंदिर-के-पास-स्थित-है-तालाबImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उत्तम यादव का इस बारे में कहना है कि इंदौर में मछलियों का कार्य करने वाले लोग मछली का बीज हैदराबाद व कोलकाता से लेकर आते हैं। माता के चढ़ावे के तौर पर ये लोग कुछ बीज बिजासन माता मंदिर के तालाब में चढ़ा देते हैं। बीज से यह पता नहीं चल पाता कि ये किस प्रकार की मछली के हैं। शायद इस प्रकार से “पिरान्हा” मछली तालाब में आ गई हो।

हॉलीवुड में बन चुकी है फिल्म

हालांकि इस मछली के ऊपर हॉलीवुड में फिल्म भी बन चुकी है पर फिर भी हम आपको बता दें कि यह मछली समंदर में घोंसला बना कर अंडे देती है। यह बहुत हिंसक होती है। इसके काटने से किसी व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। इस मछली के द्वारा आदमियों पर हमला करने के सबसे अधिक केस अमेरिका की अमेजन नदी में पाये गए हैं।

महज 30 सेकेंड में चबा जाती है मानव हड्डी

मत्स्य विभाग की मानें तो यह “पिरान्हा” नामक मछली भारत के आंध्र प्रदेश में सर्वाधिक पाई जाती है। इसके दांत बहुत नुकीले होते हैं और यह खून को सूंघ कर इकट्ठी हो जाती है। इसकी लंबाई 5 से 17 इंच तक होती है। मानव का कान व अन्य जंतु के स्तन इसका मुख्य भोजन होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह महज 30 सेकेंड में मानव हड्डी को चबा जाती है।

यह-खतरनाक-और-आदमखोर-पिरान्हा-मछली-मध्य-प्रदेश-के-इंदौर-जिलेImage Source :http://2.bp.blogspot.com/-Jqsf2aPXMjI/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here